2027 में INDIA आएगी BLACK BEAUTY! रफ्तार के दीवानों के लिए Ducati का तोहफा

2027 में INDIA आएगी BLACK BEAUTY! रफ्तार के दीवानों के लिए Ducati का तोहफा

• ऑल-ब्लैक लुक से मचाएगी धमाल, 890cc इंजन और 111 hp पावर संग नई बाइक

• 45,000 KM तक सर्विस की टेंशन खत्म!

Ducati Monster Dark में पावर और स्टाइल का जबरदस्त संगम

• 45,000 KM का सर्विस इंटरवल! Ducati ने Monster Dark में दिया बड़ा सरप्राइज

प्रीमियम बाइक के शौकीनों के लिए Ducati ने अपनी मशहूर नेकेड बाइक Monster का नया और बेहद आकर्षक अवतार Monster Dark पेश किया है। पूरी तरह ब्लैक लुक में आई यह बाइक उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है, जिन्हें ज्यादा तामझाम के बजाय दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और बेहतरीन राइडिंग अनुभव चाहिए। इसमें 890cc का V2 इंजन दिया गया है, जो 111 hp की पावर और 91.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में IVT वैरिएबल वाल्व टाइमिंग तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसके सर्विस इंटरवल को बढ़ाकर 45,000 किलोमीटर तक किया गया है। नई Monster Dark नवंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डीलरशिप पर उपलब्ध होगी, जबकि भारत में इसके 2027 में आने की उम्मीद है।

Ducati Monster Dark का सबसे बड़ा आकर्षण इसका टोटल-ब्लैक डिजाइन है। इसमें ब्लैक व्हील्स, सिंगल-मटेरियल सीट और बिना पेंट वाला फ्रंट फ्रेम दिया गया है। एग्जॉस्ट एंड कैप और एयर इनटेक स्नॉर्कल भी खुले फिनिश में नजर आते हैं। बाइक का डिजाइन पहली जनरेशन Monster की पहचान को बरकरार रखता है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, आकर्षक हेडलाइट, सिंगल सीट और छोटा टेल सेक्शन मिलता है। कंपनी ने इसे हल्का और फुर्तीला बनाने पर भी खास ध्यान दिया है।

इस बाइक में 890cc का V2 इंजन मिलता है। यह 9,000 rpm पर 111 hp की अधिकतम पावर और 7,250 rpm पर 91.1 Nm का पीक टॉर्क देता है। खास बात यह है कि 4,000 से 10,000 rpm के बीच 80 फीसदी से ज्यादा पीक टॉर्क उपलब्ध रहता है। इससे शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर राइडिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है। बाइक का वजन बिना फ्यूल 175 किलोग्राम है, जो पिछली जनरेशन से 4 किलोग्राम कम है।

Monster Dark में एल्युमिनियम मोनोकोक फ्रेम दिया गया है। सस्पेंशन के लिए 43mm Showa अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और रियर में प्रीलोड एडजस्टमेंट वाला Showa शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए Brembo M4.32 कैलिपर्स दिए गए हैं। इसमें Pirelli Diablo Rosso IV टायर भी मिलते हैं।

बाइक में 6-axis IMU आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिया गया है। इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल शामिल हैं। राइडर को Sport, Road, Urban और Wet जैसे चार राइडिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा 5 इंच की फुल-TFT स्क्रीन, फुल-LED लाइटिंग और DRL भी दिए गए हैं। Ducati Quick Shift, Cruise Control और Turn-by-turn Navigation जैसी सुविधाएं एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध होंगी।