11,999/- में 6000mAh बैटरी वाला Mivi One 5G लॉन्च, 50MP कैमरा का धमाका

11,999/- में 6000mAh बैटरी वाला Mivi One 5G लॉन्च, 50MP कैमरा का धमाका

बजट में 5G का पावर पैक! Mivi One में 8GB RAM और 50MP कैमरा

भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड Mivi ने स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करते हुए अपना पहला फोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे “Pretty Powerful” टैगलाइन के साथ पेश किया है। फोन को खास तौर पर ₹15,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा गया है। इसमें 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और क्लीन Android सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Mivi One 5G की बिक्री Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर 2026 की आधी रात से शुरू होगी। फोन की शुरुआती कीमत ₹14,999 है, हालांकि Big Billion Days के दौरान बैंक ऑफर समेत इसकी प्रभावी कीमत ₹11,999 से शुरू होगी।
Mivi One 5G को तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹14,999, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹15,999 और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹16,999 है। Big Billion Days के दौरान 4GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹11,999, 6GB मॉडल की ₹13,499 और 8GB मॉडल की ₹14,999 होगी। इन कीमतों में प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले बैंक ऑफर शामिल हैं। फोन को Blue, Pink, Green, Burgundy और Navy Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।
फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W PD 2.0 चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर दिया है, जो फोन का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं। Mivi One 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा PDAF के साथ दिया गया है। इसके साथ सेकेंडरी रियर कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 6.745 इंच का HD+ In-Cell डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और दूसरे इंटरफेस ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं। Mivi ने अपने ऑडियो एक्सपीरियंस का इस्तेमाल स्मार्टफोन में भी किया है। फोन में Mivi ClearTalk फीचर दिया गया है, जो Mivi Neural Voice Engine पर काम करता है।
कंपनी के अनुसार यह तकनीक आसपास के ट्रैफिक, हवा, लोगों की बातचीत और बैकग्राउंड म्यूजिक जैसी आवाजों के बीच यूजर की आवाज को अलग करने में मदद करती है, जिससे कॉल पर आवाज ज्यादा साफ सुनाई दे सकती है।
Mivi One 5G Pure Android 16 पर चलता है। कंपनी ने फोन में अनावश्यक ब्लोटवेयर नहीं देने पर जोर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने Android 18 तक अपडेट देने की गारंटी दी है। Mivi One 5G के साथ कंपनी एक साल की वारंटी दे रही है। Mivi के मुताबिक भारत में उसके 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। कंपनी 19,000 से ज्यादा पिन कोड पर फ्री पिकअप और ड्रॉप सुविधा भी देती है। फोन के साथ 7 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी दी गई है, जिसे कंपनी अपने “Replaced, not repaired” वादे से जोड़ती है।