• 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस लैपटॉप का काम भी करेगा टैबलेट
• NovaTab में 11.97 इंच की बड़ी स्क्रीन Ai+ Nova LapTab हुआ लॉन्च
• Ai+ के टेक धमाके में तीन नए डिवाइसेज से मचाई हलचल
• 24,999 में 13.2 इंच का Nova LapTab, स्टायलस और कीबोर्ड का भी सपोर्ट
फेस्टिव सीजन से पहले Ai+ Smartphone ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Pulse 2 FE, NovaTab और Nova LapTab लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन तीनों डिवाइस को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Pulse 2 FE को पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स और अपग्रेड करने वालों के लिए पेश किया गया है, जबकि NovaTab को 5G कनेक्टिविटी वाले लर्निंग और एंटरटेनमेंट डिवाइस के तौर पर उतारा गया है। वहीं Nova LapTab बड़े डिस्प्ले के साथ एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों को एक साथ पूरा करने की कोशिश करता है।
कंपनी के मुताबिक तीनों डिवाइस Android 16 और nxtQ OS पर चलते हैं और इनमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 4G/5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच का HD+ 120Hz पंच-होल IPS डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek G81 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50MP AI रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है। यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत ₹9,999 से शुरू होती है।
Ai+ NovaTab को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। इसमें 11.97 इंच का 90Hz डिस्प्ले और 8000mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट में T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB/8GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा, डुअल स्पीकर और 18W चार्जिंग सपोर्ट है। इसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 है, जबकि 8GB RAM वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। कंपनी का नया Ai+ Nova LapTab पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा डिवाइस है। इसमें 13.2 इंच का 2.4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसका 3:2 आस्पेक्ट रेशियो प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर दिया गया है। इसमें स्टायलस सपोर्ट और अटैचेबल कीबोर्ड का विकल्प है, जिससे इसे लैपटॉप जैसे काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में MT8755 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 16MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 33W चार्जिंग, क्वाड स्पीकर और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। Nova LapTab की कीमत ₹24,999 रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Pulse 2 FE, NovaTab और Nova LapTab की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
