नई दिल्ली : इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Realme ने अपनी नई realme 16T 5G के साथ बैटरी सेगमेंट में बड़ा दांव खेला है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन अब इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में बड़ी 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, IP69 Pro वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत और आकर्षक हो गई है।
realme 16T 5G तीन वेरिएंट में आया है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, लेकिन बैंक ऑफर के बाद इसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 31,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 34,999 रुपये में उतारा गया है। कंपनी EMI, एक्सचेंज बोनस और पुराने Realme फोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज लाभ भी दे रही है।
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी दावा कर रही है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन तीन दिन तक बैकअप दे सकता है। शुरुआती टेस्टिंग में भी डिवाइस ने कॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, कैमरा और हल्की गेमिंग के बाद आराम से दो दिन का बैकअप दिया। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 15W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसके साथ 7 साल की बैटरी हेल्थ का दावा भी किया है।
realme 16T 5G में 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हालांकि स्क्रीन की शार्पनेस Full HD फोन जितनी नहीं लगती, लेकिन सामान्य इस्तेमाल और स्मूथ स्क्रॉलिंग में यह अच्छा अनुभव देती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 और Realme UI 7.0 के साथ काम करता है। इसमें AI Instant Clip, AI StyleMe और AI Popout Collage जैसे AI फीचर भी मिलते हैं।
इसमें 50MP Sony IMX852 OIS कैमरा, 2MP मोनोक्रोम सेंसर और 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। शुरुआती इस्तेमाल में कैमरे ने अच्छी डिटेल और नेचुरल कलर आउटपुट दिया। realme 16T 5G बैटरी, मजबूती और फीचर्स के दम पर मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता दिख रहा है।
