Xiaomi 17T Series की एंट्री से आएगा तूफान, कैमरा और बैटरी दोनों सुपरहिट

नई दिल्ली : चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Xiaomi अपनी दमदार T-Series को फिर से भारत में उतारने जा रही है और इस बार कंपनी सिर्फ फोन लॉन्च नहीं कर रही, बल्कि सीधे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट को चुनौती देने की तैयारी में है। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro आज ग्लोबली लॉन्च होने जा रहे हैं । बड़ी बैटरी, Leica कैमरा, AI Zoom, प्रीमियम डिजाइन और तगड़ा प्रोसेसर… इस बार Xiaomi ने लगभग हर वो फीचर डालने की कोशिश की है जो लोग एक फ्लैगशिप फोन में चाहते हैं। Xiaomi 17T सीरीज का ग्लोबल लॉन्च आज शाम 5:30 बजे होगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर करेगी।

Xiaomi 17T और 17T Pro दोनों में प्रीमियम फ्लैगशिप लुक देखने को मिलेगा। फोन के पीछे बड़ा स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें चार सर्कुलर कटआउट नजर आते हैं। कैमरा मॉड्यूल पर Leica की ब्रांडिंग साफ दिखाई दे रही है, जो इस बात का संकेत है कि कंपनी कैमरा क्वालिटी पर इस बार खास फोकस कर रही है।

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं, Xiaomi 17T Pro में इससे बड़ा 6.83 इंच AMOLED पैनल दिया जा सकता है। कैमरा इस सीरीज का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि दोनों फोन्स में Leica 5x टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 120x AI Ultra Zoom सपोर्ट करेगा। Xiaomi 17T में 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा, जबकि Xiaomi 17T Pro में 3nm बेस्ड नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं 17T Pro में 7000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। भारत में Xiaomi 17T की कीमत करीब 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं यूरोप में Xiaomi 17T की कीमत लगभग 83 हजार रुपये और Xiaomi 17T Pro की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है।