• Redmi 17C 5G को Dimensity 6300 के साथ मिलेगा 12GB तक RAM का सपोर्ट
Redmi 17C 5G में HyperOS 3 और 50MP कैमरे के साथ फीचर्स की भरमार
Xiaomi India ने Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू कर दी है। 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹20,999, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में आया है। फोन की बिक्री mi.com, Amazon.in और Xiaomi Retail के जरिए शुरू हो गई है। Redmi 17C 5G में बड़ी 6.9 इंच की स्क्रीन, 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट, 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 5G की रफ्तार का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो इस सेगमेंट में फोन को खास बनाता है।
फोन में 12GB तक RAM सपोर्ट, 50MP AI कैमरा और IP64 रेटिंग भी मिलती है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और Google Gemini व Circle to Search जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर Redmi 17C 5G को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा है, जो एंटरटेनमेंट, बैटरी और 5G परफॉर्मेंस तीनों को एक साथ चाहते हैं।
Xiaomi India ने Redmi 17C 5G की बिक्री आज से शुरू कर दी है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और 5G परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग ज्यादा स्मूद रहने का दावा किया गया है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland की Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इसका स्मार्ट चार्जिंग इंजन चार्जिंग एफिशिएंसी और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है। Xiaomi के इंटरनल टेस्ट के अनुसार, 1,000 फुल चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 फीसदी या उससे ज्यादा रह सकती है।
परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 Mobile Platform दिया गया है। इसमें Memory Extension के जरिए 12GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है। इससे एक साथ कई ऐप चलाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
फोन में Floating Crater Camera Deco, Quad-Curved डिजाइन और स्लिम प्रोफाइल दिया गया है। यह IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। Wet Touch Technology 2.0 भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI कैमरा सिस्टम है। कैमरा Ultra HD, Portrait और Night जैसे मोड सपोर्ट करता है। Redmi 17C 5G Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 200% वॉल्यूम बूस्ट भी दिया गया है।
