नई दिल्ली। Volkswagen India ने अपनी नई प्रीमियम SUV Tayron Life को 41.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Tayron R-Line से 5 लाख रुपये सस्ती है। हालांकि कीमत कम होने के बावजूद इसमें वही दमदार इंजन, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम और अधिकांश प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि Life वेरिएंट को ज्यादा सादा और एलिगेंट लुक दिया गया है। इसकी कीमत 41.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
नई Tayron Life R-Line से 5 लाख सस्ती है। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से 204 hp और 320 Nm टॉर्क मिलता है। इसमें 7-स्पीड DSG (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स है। ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम स्टैंडर्ड है। 15-इंच टचस्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड पावर्ड फ्रंट सीट्स और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल है। 360-डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स। Skoda Kodiaq और Jeep Meridian को देगी सीधी टक्कर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही है।
नई Tayron Life का डिजाइन R-Line की तुलना में थोड़ा सरल रखा गया है। इसमें ब्लैक स्पोर्टी एक्सटीरियर पैकेज नहीं मिलता। फ्रंट बंपर, ग्रिल और रियर बंपर का डिजाइन ज्यादा क्लासिक रखा गया है। हालांकि मैट्रिक्स LED हेडलैंप, इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो और LED लाइट बार जैसे प्रीमियम एलिमेंट पहले की तरह मौजूद हैं। SUV की लंबाई 4,792 मिमी और व्हीलबेस 2,789 मिमी है। इसमें 19-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि R-Line में इससे बड़े व्हील मिलते हैं।
Tayron Life लगभग R-Line जैसी ही है। इसमें 15-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है, जिससे यह हाईवे और खराब रास्तों पर भी शानदार प्रदर्शन करती है।
