Tata Sierra की 50,000 यूनिट्स की बिक्री पर Jubilee Edition लॉन्च

Tata Sierra की 50,000 यूनिट्स की बिक्री पर Jubilee Edition लॉन्च

नई दिल्ली। Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय SUV Tata Sierra की 50,000 यूनिट बिक्री पूरी होने का जश्न मनाते हुए नया Jubilee Edition पेश किया है। यह स्पेशल एडिशन Smart+, Pure और Adventure वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें नए स्टाइलिंग एलिमेंट, प्रीमियम एक्सेसरीज और कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

Jubilee Edition को नए फ्रंट ग्रिल, रूफ रेल्स और टेलगेट क्लैडिंग से नया लुक मिला है। केबिन में सेमी-लेदरेट सीट कवर दिए गए हैं। 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा है। रियर व्यू कैमरा और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम शामिल है। Adventure Jubilee Edition में सामान्य मॉडल की तुलना में कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज और सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और उपयोगी बनाती हैं। कार के बाहरी हिस्से को ज्यादा स्पोर्टी और दमदार लुक देने वाली स्टाइलिंग किट है। पहियों के ऊपर लगा मजबूत प्लास्टिक कवर, जो SUV को रफ-एंड-टफ लुक देता है और छोटे पत्थरों व खरोंच से बचाने में मदद करता है।

स्टीयरिंग पर लेदर जैसा प्रीमियम होता है, जिससे पकड़ बेहतर होती है और केबिन ज्यादा शानदार लगता है। खिड़कियों पर आसानी से लगने और हटने वाले सनशेड, जो धूप और गर्मी को कम करते हैं। पार्सल ट्रे के तहत बूट (डिक्की) में सामान को ढकने वाला कवर, जिससे सामान बाहर से दिखाई नहीं देता और केबिन अधिक व्यवस्थित दिखता है। आगे और पीछे लगे कैमरे, जो ड्राइविंग के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। दुर्घटना या विवाद की स्थिति में ये रिकॉर्डिंग सबूत के रूप में काम आ सकती है।

Tata Sierra में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 105 bhp की पावर देता है। यह रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है 1.5-लीटर TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन 158 bhp की दमदार पावर और 255 Nm टॉर्क देता है। यह तेज परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए है और सिर्फ ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। 1.5-लीटर Kryojet डीजल इंजन 116 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क देता है। यह लंबी दूरी और बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।