Creta, Creta Electric और Alcazar के Lounge Edition लॉन्च
फेस्टिव सीजन से पहले HYUNDAI मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV Creta, Creta Electric और Alcazar के नए Lounge Edition पेश किए हैं। इन खास एडिशन की सबसे बड़ी खासियत सेगमेंट-फर्स्ट 11.6 इंच की रियर-सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें OTT स्ट्रीमिंग, फोन मिररिंग और गेमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही डेडिकेटेड ऐप स्टोर के जरिए अतिरिक्त ऐप्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Creta Lounge Edition को 1.5-लीटर पेट्रोल CVT और 1.5-लीटर डीजल ऑटोमैटिक इंजन विकल्प में पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 19.22 लाख रुपये और 20.31 लाख रुपये है। दोनों मॉडल अपने संबंधित स्टैंडर्ड वेरिएंट से 53,000 रुपये महंगे हैं। वहीं Alcazar Lounge Edition की कीमत 21.81 लाख रुपये है। यह Signature डीजल ऑटोमैटिक ट्रिम पर आधारित है और सीटिंग कॉन्फिगरेशन के आधार पर रेगुलर मॉडल से 71,000 से 90,000 रुपये तक महंगा है।
Creta Electric Lounge Edition Long Range वेरिएंट पर आधारित है और इसकी कीमत 24.34 लाख रुपये रखी गई है। यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 67,000 रुपये महंगा है। Lounge Edition में नया Golden Bronze एक्सटीरियर कलर दिया गया है। इसके अलावा अलॉय व्हील्स, स्किड प्लेट्स, ORVMs, रूफ रेल्स, रूफ स्पॉयलर और C-पिलर गार्निश को ब्लैक फिनिश दी गई है। केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट और नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है। हेडरेस्ट पर ‘Lounge’ ब्रांडिंग भी दी गई है।
Creta और Alcazar में 18-इंच के व्हील्स, जबकि Creta Electric में 17-इंच के व्हील्स बरकरार रखे गए हैं। साथ ही केबिन में व्हाइट एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है। बाकी फीचर्स संबंधित स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसे ही हैं। Lounge Edition के साथ Hyundai Alcazar पहली बार 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध हुई है। इससे पहले Alcazar को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया जाता था। 5-सीटर Lounge Edition की कीमत 21.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह Signature 7-सीटर से 90,000 रुपये और Signature 6-सीटर से 71,000 रुपये महंगी है।
