दुनिया का सबसे तेज सुपर SUV आया: Lamborghini ने लॉन्च की नई Urus SE Performante

दुनिया का सबसे तेज सुपर SUV आया: Lamborghini ने लॉन्च की नई Urus SE Performante

सैंट’आगाटा बोलोनीज/नई दिल्ली। लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई Urus SE Performante से पर्दा उठा दिया है, जिसे कंपनी ने अब तक की सबसे तेज़ और सबसे पावरफुल Super SUV बताया है।

Urus का अब तक का सबसे खतरनाक अवतार

लैम्बॉर्गिनी की नई Urus SE Performante सिर्फ एक लग्जरी SUV नहीं, बल्कि स्पीड, पावर और टेक्नोलॉजी का ऐसा पैकेज है, जो सीधे सुपरकार जैसी फील देता है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे तेज़ Urus है और Super SUV सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करती है। इस SUV में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ परमानेंट-मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। दोनों मिलकर 812 CV (596 kW) की जबरदस्त पावर और 1000 Nm का मैक्सिमम टॉर्क देते हैं। यही नहीं, यह कार सिर्फ 3.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph और 10.8 सेकेंड में 0 से 200 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 312 kmph है।

हाइब्रिड पावर के साथ भी नहीं कम हुआ रौब

नई Urus SE Performante को प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर कार को 60 किलोमीटर से ज्यादा तक फुल-इलेक्ट्रिक मोड में चलाने की क्षमता देती है। यानी यह SUV सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी का भी बड़ा कॉम्बिनेशन है।

डिज़ाइन ऐसा कि नज़र हटाना मुश्किल

लैम्बॉर्गिनी ने इस SUV के लुक को भी पूरी तरह एग्रेसिव और परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाया है। इसमें नया कार्बन-फाइबर हुड, बड़े एयर इंटेक्स, नया फ्रंट और रियर बंपर, बड़ा डिफ्यूज़र, डुअल रियर स्पॉइलर और 23-इंच व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह Urus मॉडल में सबसे ज्यादा एक्सपोज़्ड कार्बन फाइबर इस्तेमाल करने वाली SUV है।

कॉकपिट में भी सुपरकार वाली फील

SUV का इंटीरियर भी उतना ही प्रीमियम और स्पोर्टी है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, नया “Feel Like a Pilot” कॉकपिट लेआउट, एविएशन-इंस्पायर्ड बटन पैनल और खास Y-शेप डिजाइन डिटेल्स दी गई हैं। केबिन में CorsaTex by Dinamica माइक्रोफाइबर जैसे सस्टेनेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

सिर्फ स्पीड नहीं, हैंडलिंग में भी बड़ा खेल

नई Urus SE Performante में कंपनी ने AURA ड्यूल-चैंबर एयर सस्पेंशन सिस्टम दिया है, जो तेज रफ्तार पर बॉडी रोल को आधा कर देता है और पिछली Performante के मुकाबले 25% तक वाइब्रेशन कम करता है। इससे कार में स्पोर्टी हैंडलिंग के साथ बेहतर कम्फर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 6D सेंसर, Integrated Power Brake (IPB) और नया ड्राइविंग डायनैमिक्स सेटअप दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग, कॉर्नरिंग और हाई-स्पीड कंट्रोल और भी ज्यादा शार्प हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, 200 से 0 kmph की ब्रेकिंग दूरी 130 मीटर से कम है।

ऑफ-रोड मज़ा भी, ट्रैक वाला रोमांच भी

नई Urus SE Performante में Strada, Sport, Corsa, EV के साथ नया Rally मोड भी दिया गया है, जिसे खास तौर पर ढीली सतहों और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए ट्यून किया गया है। यानी यह SUV शहर, हाईवे, रेस ट्रैक और कच्चे रास्तों— हर जगह अपना अलग अवतार दिखाने के लिए तैयार है।

क्यों खास है नई Urus SE Performante

अगर आसान भाषा में समझें तो Lamborghini की यह नई SUV उन ग्राहकों के लिए है जो सुपरकार जैसी स्पीड, लक्जरी SUV जैसा कम्फर्ट, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, और बोल्ड रोड प्रेजेंस— सब कुछ एक ही गाड़ी में चाहते हैं। कंपनी ने इसे सिर्फ एक नई कार नहीं, बल्कि Super SUV कॉन्सेप्ट का सबसे ताकतवर और सबसे एडवांस्ड रूप बताया है।