ASUS ExpertBook Ultra बना AI लैपटॉप्स का नया शहंशाह, दाम 41990 से शुरू

नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया के बिजनेस लैपटॉप मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने Flipkart की SASA LELE Sale में अपने नए AI-पावर्ड ExpertBook Ultra और ExpertBook P Series लैपटॉप्स लॉन्च कर टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है।

ASUS का नया ExpertBook Ultra अब AI लैपटॉप्स का नया बादशाह बनकर उभरा है, जिसे खास तौर पर CXO, बिजनेस लीडर्स और हाई-परफॉर्मेंस प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 3K OLED डिस्प्ले, जबरदस्त स्पीड और प्रीमियम डिजाइन का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए धमाकेदार 5+5+5 ऑफर भी पेश किया है, जिसमें 5 साल की वारंटी, 5 साल की बैटरी सर्विस और 5 साल का Accidental Damage Protection शामिल है। वहीं ExpertBook P Series को सिर्फ ₹41,990 की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है।

ASUS ने इस सेल में पूरे 34 दमदार बिजनेस लैपटॉप मॉडल्स उतारे हैं, जिनमें AI टेक्नोलॉजी, एयरक्राफ्ट जैसी मजबूती और तगड़ी सिक्योरिटी का शानदार मेल देखने को मिलता है। बैंक डिस्काउंट, No-Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर ने इस डील को और ज्यादा धमाकेदार बना दिया है। कंपनी का कहना है कि ये नए ExpertBook लैपटॉप्स भारत के प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप्स और बिजनेस यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित होंगे। Flipkart की धमाकेदार SASA LELE Sale 2026 में ASUS अपने फ्लैगशिप AI लैपटॉप ExpertBook Ultra और पावरफुल ExpertBook P Series को लेकर उतरी है। कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप सिर्फ काम नहीं करेंगे, बल्कि “State of Brilliance” का अनुभव देंगे।

कंपनी ने ExpertBook P Series को भी बेहद आक्रामक कीमतों में उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 41,990 रुपये रखी गई है, जबकि कुछ मॉडल्स पर 43,000 रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा 15,000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट, 24 महीने तक No-Cost EMI और 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स इस सेल को और ज्यादा धमाकेदार बना रहे हैं ।

ExpertBook P Series में P1, P3 और P5 मॉडल्स शामिल हैं, जिन्हें खास तौर पर बिजनेस यूजर्स, ऑफिस वर्क और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। ExpertBook Ultra B9406CAA में Intel Core X7 प्रोसेसर, 3K Tandem OLED Touchscreen और PCIe 5.0 SSD जैसी हाई-एंड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह लैपटॉप बिजनेस क्लास लग्जरी और AI पावर का जबरदस्त उदाहरण बन गया है।