HP के 20+ नए AI प्रोडक्ट्स लॉन्च, काम करने का तरीका बनेगा सुपरफास्ट

नई दिल्ली : HP India ने इंडिया में Future of Work को ध्यान में रखते हुए 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और स्मार्ट AI सॉल्यूशंस लॉन्च कर टेक इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने पर्सनल सिस्टम, प्रिटिंग और वर्कफोर्स सोल्यूशंस की रेंज पेश की है, जो छात्रों, क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और बड़ी कंपनियों तक हर तरह के यूजर्स की जरूरतों को पूरा करेगी।

HP ने इंडिया में 3 नए AI लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इंडिया में अपनी नई OmniBook 2026 सीरीज लॉन्च कर दी है। नए लैपटॉप्स में AI फीचर्स, OLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और Intel Ultra प्रोसेसर दिए गए हैं. ये हाई परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल यूजर्स को टारगेट करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए लैपटॉप AI आधारित कामों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं और इनमें 80 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस मिलती है। कंपनी ने इन लैपटॉप्स को प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और हाई क्वालिटी OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है. भारत में इनकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है।

HP OmniBook Ultra 14 (2026) की कीमत इंडिया में Snapdragon वेरिएंट के लिए 1,89,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Intel Ultra वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,14,999 रुपये रखी गई है। वहीं HP OmniBook X (2026) को 1,69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. इसके अलावा HP OmniBook 5 (2026) की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है।

इस लॉन्च के साथ HP ने इंडिया में दो बिल्कुल नई श्रेणियों में एंट्री की है। इनमें India-first HP OmniPad 12 और दुनिया का पहला AI Keyboard PC HP EliteBoard G1a Next Gen AI PC शामिल हैं। HP OmniPad 12 को खास तौर पर छात्रों, पहली बार PC इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और MSMEs के लिए डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट और PC दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है। HP OmniBook Ultra 14 (2026) कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इस लैपटॉप में 14 इंच का 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।