• अब ताला भी बताएगा कौन आया! Apple-LG की जोड़ी ला रही हाईटेक स्मार्ट होम डिवाइसेज
• Apple ने स्मार्ट होम के लिए कसी कमर! LG संग डोरबेल, स्मार्ट लॉक और कैमरों की होगी धमाकेदार एंट्री
डोरबेल, थर्मोस्टेट और कैमरों से बदलेगा घर का सिक्योरिटी सिस्टम
Apple स्मार्ट होम सेगमेंट में बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने स्मार्ट होम डिवाइसेज की नई रेंज तैयार करने के लिए LG Electronics के साथ साझेदारी की है। LG इन डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग और सपोर्ट संभाल सकता है। खास बात यह है कि इन प्रोडक्ट्स पर Apple के बजाय LG ब्रांडिंग देखने को मिल सकती है। दोनों कंपनियां कई स्मार्ट होम डिवाइसेज पर काम कर रही हैं। इनमें स्मार्ट डोरबेल, स्मार्ट थर्मोस्टेट और स्मार्ट डेडबोल्ट लॉक शामिल हैं। इंडोर और आउटडोर सिक्योरिटी कैमरा तथा फ्लडलाइट कैमरा भी विकसित किया जाएगा।
Apple के स्मार्ट होम प्लान का सबसे अहम हिस्सा एक नया स्मार्ट होम हब हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस पर कंपनी कई साल से काम कर रही है। यह Apple के कनेक्टेड होम इकोसिस्टम का केंद्रीय कंट्रोल सेंटर बन सकता है। Apple अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो में नया HomePod Mini और नई Apple TV सेट-टॉप बॉक्स भी पेश कर सकता है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple और LG के इन नए डिवाइसेज का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है। हालांकि, घोषणा के तुरंत बाद इनकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद नहीं है। LG द्वारा बनाए जा रहे डिवाइसेज को बाजार में आने में कम से कम कुछ और महीने लग सकते हैं।
LG के लिए भी बड़ा मौका
यह साझेदारी LG के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कंपनी टीवी, घरेलू उपकरणों और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जानी जाती है, लेकिन स्मार्ट होम एक्सेसरीज के क्षेत्र में उसका फोकस अपेक्षाकृत कम रहा है। Apple के साथ साझेदारी से LG को कनेक्टेड होम मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिल सकता है। वहीं, Apple को LG के मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट सपोर्ट नेटवर्क का फायदा मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple अपने स्मार्ट होम हब और अन्य मुख्य प्रोडक्ट्स को अपने ही ब्रांड के तहत पेश करना जारी रख सकता है।
