Oppo का डबल धमाका! 8,000mAh बैटरी से लैस टेबलेट, 53 घंटे म्यूजिक सुनाने वाले ईयरबड्स

Oppo का डबल धमाका! 8,000mAh बैटरी से लैस टेबलेट, 53 घंटे म्यूजिक सुनाने वाले ईयरबड्स

Oppo Pad Mini और Enco X4 की एंट्री की तैयारी, एक में 144Hz स्क्रीन तो दूसरे में लॉसलेस ऑडियो

Oppo Pad Mini में छोटा आकार, बड़ी ताकत! स्टायलस सपोर्ट के साथ काम और क्रिएटिविटी होगी आसान

Oppo Enco X4 में 2.3Mbps तक लॉसलेस ऑडियो, Dynaudio ट्यूनिंग से मिलेगा बेहतर साउंड

Oppo Enco X4 में नॉइज कैंसलेशन से लेकर स्पेशियल ऑडियो तक

ColorOS 17 के आसपास Oppo के नए प्रोडक्ट्स की एंट्री की उम्मीद, टैबलेट और ईयरबड्स पर नजर

स्मार्टफोन के बाद टैबलेट और वायरलेस ऑडियो की दुनिया में भी Oppo अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी भारत में Oppo Pad Mini Matte Display Edition टैबलेट और Oppo Enco X4 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पेश करने वाली है। कंपनी ने दोनों डिवाइस के कई अहम फीचर्स टीज किए हैं। हालांकि, इनके लॉन्च की तारीख और भारतीय बाजार में कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इनकी एंट्री ColorOS 17 के रोलआउट के आसपास होने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 13 अक्टूबर से होनी है।
Oppo Pad Mini Matte Display Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और मैट डिस्प्ले है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 8.8 इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके बेजल सिर्फ 2.9mm के होंगे। हल्के वजन और छोटे आकार के कारण इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान बनाने पर जोर दिया गया है।
यह टैबलेट खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो सफर के दौरान पढ़ना, नोट्स बनाना या क्रिएटिव काम करना पसंद करते हैं। कंपनी ने इसमें स्टायलस सपोर्ट का भी संकेत दिया है। मैट डिस्प्ले होने के कारण यह लिखने, पढ़ने और ड्रॉइंग करने वालों को आकर्षित कर सकता है।
Oppo Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स में कंपनी का जोर बेहतर साउंड क्वालिटी और नॉइज कैंसलेशन पर है। कंपनी ने इनमें 2.3Mbps तक लॉसलेस ऑडियो ट्रांसमिशन, Hi-Res Audio और LHDC 5.0 सपोर्ट मिलने की जानकारी टीज की है। इन ईयरबड्स की साउंड ट्यूनिंग Dynaudio के साथ की गई है, जिसका उद्देश्य संगीत की बारीकियों और उसकी मूल ध्वनि को बेहतर तरीके से पेश करना है। कंपनी का दावा है कि Enco X4 ईयरबड्स अकेले 13 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल प्लेबैक टाइम 53 घंटे तक बताया गया है। इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी मिलती है।
Oppo ने फिलहाल Pad Mini Matte Display Edition और Enco X4 की भारतीय कीमत या लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। ये कॉम्पैक्ट टैबलेट और प्रीमियम ऑडियो डिवाइस चाहने वाले ग्राहकों के लिए ये दोनों नए विकल्प बन सकते हैं।