22 जुलाई को Samsung के मेगा इवेंट में AI का धमाका: तीन फोल्डबेल फोन लॉन्च होंगे

22 जुलाई को Samsung के मेगा इवेंट में AI का धमाका: तीन फोल्डबेल फोन लॉन्च होंगे

नई दिल्ली। 22 जुलाई को टेक्नोलॉजी की दुनिया की नजरें लंदन पर टिकी होंगी। Samsung Electronics ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उसका बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई को आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung की वेबसाइट, Samsung Newsroom और YouTube चैनल पर की जाएगी।

इस बार इवेंट की सबसे बड़ी खासियत केवल नए स्मार्टफोन नहीं, बल्कि AI और फोल्डेबल टेक्नोलॉजी का नया दौर होगा। कंपनी का कहना है कि उसके नए Galaxy डिवाइस अत्याधुनिक हार्डवेयर और एडवांस Galaxy AI फीचर्स के साथ आएंगे, जो यूजर्स को पहले से अधिक पर्सनल, स्मार्ट और एडैप्टिव अनुभव देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार Samsung सिर्फ दो नहीं, बल्कि तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकता है। इनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि नया Z Fold 8 पहले से ज्यादा चौड़ा डिजाइन, 7.6 इंच Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीं Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलने की चर्चा है।

स्मार्टफोन के अलावा Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च हो सकती हैं। नई Ultra वॉच में 5,000 निट्स तक की डिस्प्ले ब्राइटनेस, 800mAh बैटरी और मजबूत IP69K ड्यूरेबिलिटी रेटिंग मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं, Samsung पहली बार अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Glasses की झलक भी दिखा सकता है। कंपनी पहले ही फैशन ब्रांड्स के साथ मिलकर Android XR प्लेटफॉर्म पर स्मार्ट ग्लासेस विकसित करने की पुष्टि कर चुकी है। Galaxy Unpacked 2026 सिर्फ नए गैजेट्स का लॉन्च इवेंट नहीं होगा, बल्कि यह दिखाएगा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोल्डेबल डिवाइस किस तरह स्मार्ट टेक्नोलॉजी का भविष्य तय करेंगे।