भैयादूज पर Samsung की बंपर डील,1.30 लाख वाला फोन 80 हजार से भी सस्ता

भैयादूज पर Samsung की बंपर डील,1.30 लाख वाला फोन 80 हजार से भी सस्ता

• Samsung Galaxy S25 Ultra पर 35 हजार की सीधी छूट, एक्सचेंज से और फायदा

• 200MP कैमरे वाले Samsung फोन की कीमत धड़ाम, Amazon पर बंपर डील

1,29,999 रुपये वाला Samsung फोन अब 94,999 रुपये में

200MP कैमरा, 12GB रैम और S Pen फीचर्स वाले Samsung के इस फोन पर टूटे खरीदार!

भाई दूज के मौके पर अगर आप अपनी बहन को कोई शानदार टेक्नोलॉजी गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G आपके लिए जबरदस्त विकल्प बन सकता है। Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर Amazon ने ऐसी डील पेश की है, जो महंगे फ्लैगशिप फोन खरीदने वालों को आकर्षित कर सकती है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत पहले 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अब यह Amazon पर 94,999 रुपये में मिल रहा है। सीधे 35,000 रुपये की बचत होगी। चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI लेने पर 6,393.92 रुपये तक की अतिरिक्त बचत और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 37,600 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इन ऑफर्स का सही इस्तेमाल किया जाए तो इसकी प्रभावी कीमत 80,000 रुपये से भी नीचे पहुंच सकती है।
इस डील का सबसे बड़ा आकर्षण बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट हैं। Amazon पर HDFC Bank, Amazon Pay ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड समेत चुनिंदा कार्ड से EMI भुगतान करने पर 6,393.92 रुपये तक की बचत का मौका है। हालांकि, यह लाभ कार्ड और EMI की पात्रता पर निर्भर करेगा। इसके अलावा ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 37,600 रुपये तक की कीमत हासिल कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का 5x टेलीफोटो कैमरा और 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
फोन में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया चलाने के दौरान यूजर्स को स्मूद अनुभव मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। यह हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और Galaxy S26 Ultra पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो Galaxy S25 Ultra आकर्षक विकल्प है। खासकर 80 हजार रुपये से कम की प्रभावी कीमत पर 200MP कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और S Pen का कॉम्बिनेशन शानदार है। हालांकि, खरीदारी से पहले Amazon पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और अंतिम भुगतान राशि जरूर जांच लें।