नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki India Limited ने जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2,00,390 वाहनों की कुल बिक्री दर्ज की। पिछले साल जून में कंपनी ने 1,67,993 वाहन बेचे थे। इस बार कुल बिक्री में करीब 19 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में लगातार बढ़ोतरी ने कंपनी के प्रदर्शन को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
कंपनी ने जून के दौरान 1,50,150 वाहनों की घरेलू बिक्री (पैसेंजर व्हीकल + लाइट कमर्शियल व्हीकल) दर्ज की, जबकि 7,472 यूनिट अन्य वाहन निर्माताओं (OEM) को सप्लाई कीं। वहीं निर्यात 42,768 यूनिट रहा, जो पिछले साल के 37,842 यूनिट की तुलना में करीब 13 प्रतिशत अधिक है। कुल घरेलू बिक्री (OEM सहित) 1,57,622 यूनिट रही। निर्यात 42,768 यूनिट रहा। करीब 13% की बढ़ोतरी हुई। SUV सेगमेंट की बिक्री लगभग 29% बढ़ी, जो कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार बनी। Alto और S-Presso की बिक्री में करीब 78% की जबरदस्त उछाल दिखा, जिससे एंट्री-लेवल कारों की मांग मजबूत होने के संकेत मिले। अप्रैल-जून तिमाही में कुल बिक्री 6.82 लाख यूनिट के पार पहुंच गई, जो कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति को दर्शाती है।
मारुति की सबसे ज्यादा बिक्री कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारों की रही। Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Dzire, Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Celerio, Maruti Suzuki Ignis और Maruti Suzuki Ciaz समेत इस सेगमेंट में कंपनी ने 63,815 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 55,205 यूनिट था। SUV सेगमेंट भी कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बना रहा। Maruti Suzuki Brezza, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Ertiga, Maruti Suzuki XL6, Maruti Suzuki Jimny, Maruti Suzuki Invicto और नई Maruti Suzuki e Vitara समेत यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री बढ़कर 61,726 यूनिट पहुंच गई, जो पिछले साल जून में 47,947 यूनिट थी। यानी इस सेगमेंट में लगभग 29 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई।
एंट्री-लेवल कारों की मांग में भी जोरदार वापसी देखने को मिली। Maruti Suzuki Alto और Maruti Suzuki S-Presso की संयुक्त बिक्री 11,416 यूनिट रही, जबकि पिछले साल जून में यह केवल 6,414 यूनिट थी। यानी इस सेगमेंट में करीब 78 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं Maruti Suzuki Eeco की 10,230 यूनिट और Maruti Suzuki Super Carry की 2,963 यूनिट की बिक्री हुई।
