• रोडस्टर और स्क्रैम्बलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, Benda ने पेश की दो धाकड़ बाइक
Benda Vinster X 700 में 19 इंच का व्हील, ऑफ-रोडिंग के लिए खास तैयारी
200 किलो वजन और 72hp की पावर, Benda की नई स्क्रैम्बलर का जलवा
पक्की सड़कों से लेकर खराब रास्तों तक, Benda Vinster X 700 का अलग अंदाज
ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली Benda ने EICMA में दो नई दमदार मोटरसाइकिलों Vinster 700 और Vinster X 700 से पर्दा उठा दिया है। दोनों बाइक में 691.66cc का लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन दिया गया है, जो 72.39hp की पावर और 68Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है। हालांकि, डिजाइन और हार्डवेयर के मामले में दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। जहां Vinster 700 क्लासिक नियो-रेट्रो रोडस्टर के रूप में पेश की गई है, वहीं Vinster X 700 को स्क्रैम्बलर अंदाज में तैयार किया गया है। बड़ी फ्रंट व्हील, दमदार टायर और ऑफ-रोडिंग के अनुकूल डिजाइन इसे खास बनाते हैं।
Benda Vinster 700 को शानदार क्लासिक रोडस्टर लुक दिया गया है। इसमें फ्लैट सीट, आकर्षक टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और एल्युमीनियम सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म मिलता है। इसके अलावा सीट के नीचे दो साइलेंसर दिए गए हैं, जो बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं। Vinster X 700 का अंदाज ज्यादा आक्रामक और एडवेंचर से भरपूर है। इसमें इंजन गार्ड, हैंडगार्ड, ऊंचा फ्रंट मडगार्ड और हेडलैंप के ऊपर कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन दी गई है। टैंक पर लगेज रैक और ऑप्शनल साइड बैग की सुविधा भी मिलती है।
दोनों मोटरसाइकिलों में स्पोक व्हील दिए गए हैं। हालांकि, Vinster X 700 में 19 इंच का फ्रंट व्हील मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड Vinster 700 में 17 इंच का फ्रंट व्हील है। X मॉडल में ज्यादा गहरी ट्रेडिंग वाले टायर दिए गए हैं, जो इसे खराब रास्तों पर बेहतर पकड़ देने में मदद कर सकते हैं।
Vinster 700 की सीट की ऊंचाई 830mm है, जबकि Vinster X 700 में यह 865mm है। यानी स्क्रैम्बलर मॉडल की सीट 35mm ऊंची है। स्टैंडर्ड मॉडल का कर्ब वेट 195 किलोग्राम है, जबकि X मॉडल का वजन 200 किलोग्राम है।
फीचर्स की बात करें तो दोनों में TFT डिस्प्ले के साथ USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं।
दोनों बाइकों में 691.66cc का लिक्विड-कूल्ड, 65-डिग्री V-Twin इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000rpm पर 72.39hp की पावर और 6,500rpm पर 68Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है।
