OnePlus का मेगा ब्लास्ट: 07 अप्रैल को आएगा 9000mAh बैटरी वाला सुपर फोन Nord 6

OnePlus का मेगा ब्लास्ट: 07 अप्रैल को आएगा 9000mAh बैटरी वाला सुपर फोन Nord 6

नई दिल्ली: इंडिया में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल तेज होने वाली है। OnePlus 7 अप्रैल 2026 को अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रही है। बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इसमें 9000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार यह बैटरी, एक बार चार्ज होने पर करीब 2.5 दिन तक इस्तेमाल की जा सकेगी। यह अब तक का OnePlus का सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा।

कंपनी ने इस डिवाइस के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि फोन की बिक्री इसी प्लेटफॉर्म के जरिए होगी। OnePlus Nord 6 को भारत में करीब 28,000 से 35,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

डिस्प्ले में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक हो सकती है। इसमें 3200Hz टच सैंपलिंग और 3840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। Aqua Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी इसमें देखने को मिल सकती है। OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे Nord सीरीज़ के सबसे पावरफुल फोन्स में से एक बना सकता है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहेगा।

कैमरा सेगमेंट में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम लेंस और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आ सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कुल मिलाकर, दमदार बैटरी, हाई-एंड डिस्प्ले और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के साथ OnePlus Nord 6 इंडियन मार्केट में एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।