ChatGPT, Gemini और Perplexity एक साथ… 2 जुलाई को OPPO Reno16 का AI धमाका

ChatGPT, Gemini और Perplexity एक साथ… 2 जुलाई को OPPO Reno16 का AI धमाका

अब आपका AI पार्टनर होगा OPPO Reno16, हर काम करेगा आसान
ट्रैवल, मीटिंग, पढ़ाई या ऑफिस… हर जगह AI का साथ देगा OPPO Reno16

स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया चलाने का जरिया नहीं रह गया है। अब कंपनियां ऐसे फोन ला रही हैं जो यूजर की जरूरतों को पहले से समझें, जरूरी बातें याद रखें और कई काम अपने-आप कर दें। इसी दिशा में OPPO 2 जुलाई को भारत में अपनी नई Reno16 Series लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज AI की दुनिया में बड़ा बदलाव लाएगी।

इस स्मार्टफोन में पहली बार ChatGPT, Gemini और Perplexity जैसे तीन बड़े AI मॉडल एक ही इंटरफेस पर काम करेंगे। अब किसी सवाल का जवाब पाने, ट्रिप प्लान करने, रिसर्च करने या जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। फोन खुद तय करेगा कि किस AI से सबसे बेहतर जवाब मिलेगा, जबकि चाहें तो तीनों के जवाब एक साथ भी देख सकेंगे।

Reno16 Series में नया AI Mind Pilot फीचर दिया गया है, जो यूजर के लिए एक पर्सनल AI एक्सपर्ट की तरह काम करेगा। अगर आप किसी ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो एक ही कमांड पर फ्लाइट, होटल, घूमने की जगहें, वीजा की जानकारी और पैकिंग लिस्ट तक तैयार हो जाएगी।

फोन में पहली बार AI Snap Key नाम का एक खास हार्डवेयर बटन भी दिया गया है। इसकी मदद से स्क्रीनशॉट, जरूरी जानकारी, वॉयस नोट या किसी भी आइडिया को एक क्लिक में सेव किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, अगर स्क्रीन पर किसी मीटिंग या कार्यक्रम की जानकारी दिखाई दे रही है तो यह AI उसे पहचानकर सीधे कैलेंडर में जोड़ देगा।

OPPO ने इस फोन में AI Mind Space नाम का इंटेलिजेंट मेमोरी हब भी दिया है। इसे फोन का “डिजिटल दिमाग” कहा जा सकता है। स्क्रीनशॉट, नोट्स, ट्रैवल प्लान, बिल, फोटो और दूसरी जरूरी जानकारियां अपने-आप अलग-अलग कैटेगरी में सेव होती रहेंगी।

रोजमर्रा के खर्चों को संभालने के लिए AI Bill Manager भी मिलेगा। विदेश यात्रा करने वालों के लिए भी यह फोन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। AI Menu Translation किसी भी रेस्टोरेंट के मेन्यू का तुरंत अनुवाद करेगा, खाने की सामग्री बताएगा, एलर्जी से जुड़ी जानकारी देगा और कीमत को आपकी पसंदीदा मुद्रा में दिखाएगा। वहीं AI Voice Translation और AI Live Translator अलग-अलग भाषाओं में बातचीत और मीटिंग के दौरान रियल-टाइम अनुवाद की सुविधा देंगे। मीटिंग और क्लास लेने वालों के लिए AI Recording Sticker खास फीचर है। रिकॉर्डिंग के दौरान फोटो, नोट्स और मार्कर जोड़े जा सकेंगे। रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद AI खुद महत्वपूर्ण बिंदुओं का सारांश तैयार कर देगा। OPPO Reno16 Series सिर्फ एक नया स्मार्टफोन नहीं, बल्कि AI आधारित स्मार्ट असिस्टेंट बनने की कोशिश है।