बेंगलुरु। OnePlus ने इंडियन मार्केट में अपना नया OnePlus N6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि 25000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह 8000mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 19999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू होगी।
8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
OnePlus N6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह फोन सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन तक चल सकता है। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है, जिससे बैटरी 47 मिनट में 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फोन में 5W रिवर्स चार्जिंग भी है, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
फोन में 6.8 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और OxygenOS 16 मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 60 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा।
50MP कैमरा और AI फीचर्स
OnePlus N6 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में AI आधारित कई एडिटिंग फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Unblur, AI Perfect Shot, AI Detail Boost और AI Portrait Glow भी मिलते हैं।
मिलिट्री ग्रेड मजबूती
फोन को MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP65 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि यह फोन गिरने, धूल और पानी जैसी परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
कीमत और बिक्री
OnePlus N6 की शुरुआती कीमत 22999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर और Prime Day छूट के बाद 4GB 128GB वेरिएंट 19999 रुपये और 6GB 128GB वेरिएंट 21999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री 4 जुलाई 2026 से OnePlus की वेबसाइट, Amazon, OnePlus Experience Stores और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
खास ऑफर्स भी मिलेंगे
ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट, 6 महीने तक No Cost EMI, JioGames Pro Pass पहले महीने सिर्फ 1 रुपये में और Spotify Premium का 3 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
