• 10 लाख रुपये से कम में पैनोरेमिक सनरूफ
• REVX M(O) वेरिएंट में पेट्रोल ऑटोमैटिक का विकल्प
• नई SUV में 10.25 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
• वायरलेस Android Auto और वायर्ड Apple CarPlay का सपोर्ट
Mahindra ने अपनी लोकप्रिय SUV XUV 3XO के REVX लाइनअप का विस्तार करते हुए नया REVX Edge वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसके साथ मौजूदा REVX M(O) वेरिएंट में पेट्रोल ऑटोमैटिक का विकल्प भी पेश किया है। नई XUV 3XO REVX Edge की सबसे खास बात इसका पैनोरमिक सनरूफ है।
REVX Edge (O) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.89 लाख रुपये है और इसमें पहली बार XUV 3XO के किसी वेरिएंट में 10 लाख रुपये से कम कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। नई SUV में 10.25 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें वायरलेस Android Auto और वायर्ड Apple CarPlay का सपोर्ट है। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, लेदरेट सीट्स और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
REVX Edge (O) में रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप और ऑटोमैटिक वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए दोनों वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। पावरट्रेन की बात करें तो XUV 3XO REVX Edge में 1.2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।
पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है, जबकि डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और चुनिंदा वेरिएंट में AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। REVX Edge पेट्रोल MT की कीमत 9.39 लाख रुपये, पेट्रोल AT की कीमत 10.59 लाख रुपये और डीजल MT की कीमत 10.59 लाख रुपये है।
REVX Edge (O) पेट्रोल MT की कीमत 9.89 लाख रुपये, पेट्रोल AT और डीजल MT की कीमत 11.09 लाख रुपये तथा डीजल AMT की कीमत 11.91 लाख रुपये है। इसके अलावा REVX M(O) पेट्रोल AT वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। नई REVX Edge रेंज को Everest White, Stealth Black, Tango Red, Nebula Blue और Galaxy Grey समेत पांच एक्सटीरियर रंगों में पेश किया गया है
