Porsche में छंटनी का झटका! 4,100 लोगों की नौकरियों पर लटकी तलवार

Porsche में छंटनी का झटका! 4,100 लोगों की नौकरियों पर लटकी तलवार

Volkswagen की restructuring से पहले 9 हज़ार लोगों को निकाला गया था

जर्मन लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी Porsche में करीब 4,100 और नौकरियों में कटौती की योजना सामने आई है। जर्मन बिजनेस अखबार Handelsblatt की रिपोर्ट के मुताबिक Volkswagen की व्यापक restructuring plan के तहत Porsche में यह अतिरिक्त कटौती की जा सकती है। इसका उद्देश्य कंपनी के करीब 700 मिलियन यूरो के अनुमानित overhead shortfall को कम करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, Volkswagen के supervisory board की हालिया बैठक से जुड़े दस्तावेजों में Porsche में करीब 4,100 कर्मचारियों की संख्या घटाने का प्रस्ताव दर्ज है। ये कटौतियां पहले से तय नौकरी कटौती के अतिरिक्त होंगी।

इससे पहले जुलाई में Porsche के मैनेजमेंट और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच अतिरिक्त 5,000 नौकरियों में कटौती पर सहमति बनी थी। इससे पहले 4,000 नौकरियों में कटौती का फैसला हो चुका था। इस तरह पहले से सहमत कटौतियों की कुल संख्या करीब 9,000 हो गई है।

Volkswagen ने इस रिपोर्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि Porsche के प्रवक्ता ने भी Volkswagen के supervisory board की कथित योजना पर टिप्पणी करने से इनकार किया। Volkswagen मूल कंपनी होने के बावजूद Porsche में इस तरह के कदमों की केवल सिफारिश कर सकती है और इन्हें सीधे लागू करने का आदेश नहीं दे सकती।

इस बीच Volkswagen ने शुक्रवार को अपने पूरे साल के मार्जिन लक्ष्य में भी कटौती की है। कंपनी अब अधिकतम 1 फीसदी मार्जिन की उम्मीद कर रही है, जबकि पहले 4.0-5.5 फीसदी का लक्ष्य रखा गया था। इस बदलाव की बड़ी वजह Porsche में की गई writedown बताई गई है।

Porsche को चीन में बिक्री में गिरावट और इलेक्ट्रिक वाहनों की रणनीति में महंगे बदलाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के CEO Michael Leiters पर कारोबार को फिर से पटरी पर लाने की रणनीति तैयार करने का दबाव भी बढ़ गया है।