Legend का रॉयल अंदाज में DARK अवतार ! Tata Sierra की 13.99 लाख में एंट्री

Legend का रॉयल अंदाज में DARK अवतार ! Tata Sierra की 13.99 लाख में एंट्री

#DARK एडिशन में लग्जरी और दमदार स्टाइल का तड़का

Purple Chrome ने बढ़ाई SUV की शान

मुंबई। टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक प्रीमियम मिड-एसयूवी Tata Sierra का नया DARK एडिशन पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। कंपनी ने Sierra DARK को खास Friesian Black एक्सटीरियर, प्रीमियम Violet Eclipse इंटीरियर थीम और आकर्षक Purple Chrome डिटेलिंग के साथ पेश किया है। ऑल-ब्लैक डिजाइन SUV को बोल्ड और अलग पहचान देता है, जबकि इसके केबिन में प्रीमियम और आरामदायक माहौल मिलता है।
Sierra #DARK को भारत के प्रीमियम मिड-एसयूवी सेगमेंट में Sierra की पहचान को और मजबूत करने के उद्देश्य से उतारा गया है। इसमें Sierra का आइकॉनिक सिल्हूट, दमदार रोड प्रेजेंस और मौजूदा फीचर पैकेज बरकरार रखा गया है। कंपनी की DARK रेंज की खास डिजाइन लैंग्वेज को इसमें शामिल किया गया है। DARK रेंज अपनी बोल्ड डिजाइन, अलग पहचान और एक्सक्लूसिव अपील के कारण ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रही है।
Tata Passenger Electric Mobility Ltd. के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्सा ने कहा कि DARK रेंज उन ग्राहकों को आकर्षित करती है, जो एक्सक्लूसिविटी और अलग डिजाइन को महत्व देते हैं। उनके मुताबिक, प्रीमियम मिड-एसयूवी सेगमेंट में खास पहचान बनाने वाली Sierra और DARK रेंज की विरासत को एक साथ लाकर Sierra DARK को तैयार किया गया है।
Sierra #DARK का डिजाइन खास तौर पर ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट पर आधारित है। SUV की मस्कुलर बॉडी, आइकॉनिक सिल्हूट और ऊंची रोड प्रेजेंस को ब्लैक थीम के जरिए और उभारा गया है। इसके केबिन में प्रीमियम ऑल-ब्लैक लेदरेट फिनिश दी गई है, जिससे इंटीरियर को लाउंज जैसा प्रीमियम माहौल मिलता है। वहीं, Purple Chrome एक्सेंट्स ब्लैक डिजाइन के साथ कॉन्ट्रास्ट तैयार करते हैं।
Sierra #DARK को हाल ही में पेश की गई Sierra Legend Series के तहत उपलब्ध कराया गया है। इसका #DARK ट्रीटमेंट Pure L, Pure L (O), Pure+ L और Adventure+ L के साथ-साथ टॉप-स्पेक Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट में दिया गया है। Sierra #DARK में 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर Kryojet इंजन और 1.5-लीटर Hyperion इंजन के विकल्प दिए गए हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल, DCA और ऑटोमैटिक शामिल हैं।
Pure L #DARK की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि 1.5-लीटर Kryojet MT के साथ इसकी कीमत 15.44 लाख रुपये और Revotron DCA की कीमत 15.29 लाख रुपये है। Pure L (O) #DARK की कीमत 14.59 लाख रुपये से शुरू होकर 17.34 लाख रुपये तक जाती है। Pure+ L #DARK की कीमत 15.29 लाख रुपये से 18.04 लाख रुपये के बीच है। Adventure+ L #DARK की कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होकर 19.79 लाख रुपये तक जाती है। Accomplished #DARK की कीमत 18.29 लाख रुपये से 20.29 लाख रुपये तक है। वहीं, टॉप-स्पेक Accomplished+ #DARK की कीमत 20.59 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये तक है।