6.99 लाख में नई Toyota Glanza की एंट्री, 15 अक्टूबर से 11,000 रुपये में बुकिंग

6.99 लाख में नई Toyota Glanza की एंट्री, 15 अक्टूबर से 11,000 रुपये में बुकिंग

• नवंबर से शुरू होगी डिलिवरी, ADAS सेफ्टी और स्पोर्टी लुक ने बढ़ाया रोमांच, 24.77 km/l माइलेज से मचाएगी धमाल

• पहली बार Level 2 ADAS, CNG में भी मिलेगा AMT, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा

• नई Toyota Glanza में सेफ्टी का डबल डोज, 6 एयरबैग के साथ मिलेंगे ADAS फीचर्स

• नई Toyota Glanza में 7 रंगों का जलवा, Bluish Black और Digital Teal Green की नई एंट्री

• फैमिली कार में आराम, माइलेज और सेफ्टी का पैकेज

देश के प्रीमियम हैचबैक बाजार में Toyota ने अपनी नई Glanza पेश कर दी है। स्पोर्टी लुक, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आई इस कार में Level 2 ADAS तकनीक दी गई है। कंपनी ने इसमें नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, CNG पावरट्रेन और CNG वेरिएंट में AMT का विकल्प भी पेश किया है। नई Glanza की एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी नवंबर के पहले सप्ताह से मिलने की उम्मीद है।

नई Toyota Glanza को पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें Toyota की ग्लोबल डिजाइन थीम से प्रेरित नया फ्रंट लुक मिलता है। कार में नई ग्रिल, चौड़ा क्रोम एक्सेंट, स्पोर्टी फ्रंट बंपर और साइड स्कर्ट दिए गए हैं।

नई Glanza में नई जनरेशन का 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 61 kW की पावर और 112.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

CNG वेरिएंट में इंजन 51.3 kW की पावर और 101.8 Nm का टॉर्क देता है। मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट 23.80 km/l और AMT वेरिएंट 24.77 km/l तक का माइलेज देता है।

नई Toyota Glanza में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें Level 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। इनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और हाई बीम असिस्ट शामिल हैं।

कार में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलता है।

नई Glanza के केबिन को ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और कूलिंग सपोर्ट के साथ वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। कार में हेड-अप डिस्प्ले, डुअल-टोन इंटीरियर, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर AC वेंट दिए गए हैं। नई Toyota Glanza में 9 इंच का Smart Playcast Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है।

Toyota ने नई Glanza को सात रंगों में पेश किया है। इनमें Cafe White, Enticing Silver, Gaming Grey, Sportin Red और Insta Blue शामिल हैं। इसके अलावा दो नए रंग Bluish Black और Digital Teal Green भी जोड़े गए हैं।