भारत में आएगा Xiaomi 18 Pro? सितंबर में चीन में एंट्री

भारत में आएगा Xiaomi 18 Pro?  सितंबर में चीन में एंट्री

Xiaomi 18 Pro का डबल धमाका! आगे बड़ी स्क्रीन, पीछे AI वाली नई स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro में इस बार AI लगाएगा चार चांद

नई दिल्ली। Xiaomi का अगला फ्लैगशिप फोन Xiaomi 18 Pro Series एक बार फिर अपने अनोखे रियर डिस्प्ले की वजह से सुर्खियों में है। भारतीय ग्राहकों के लिए फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Xiaomi 18 Pro भारत में दस्तक देगा? कंपनी ने अभी भारत में लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। खास बात यह है कि पिछली Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max सीरीज भी भारत में लॉन्च नहीं हुई थी। ऐसे में भारत में Xiaomi 18 Pro के आने को लेकर अभी इंतजार करना होगा।

वहीं, Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Xiaomi 18 Pro Series को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का टीजर जारी करते हुए इसके कैमरा मॉड्यूल में लगे रियर डिस्प्ले की झलक भी दिखाई है। इस छोटी-सी स्क्रीन पर “Generating” लिखा नजर आ रहा है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Xiaomi इस बार रियर स्क्रीन में AI का तड़का भी लगा सकती है।

Xiaomi 18 Pro में कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक बड़ी रियर स्क्रीन दिखाई देगी। डिजाइन काफी हद तक पिछली Xiaomi 17 Pro Series जैसा नजर आ रहा है। इसमें Leica के ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है।

लेकिन इस बार Xiaomi सिर्फ घड़ी, वॉलपेपर और नोटिफिकेशन तक सीमित नहीं रहना चाहती। “Generating” टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रियर स्क्रीन पर AI की मदद से नया कंटेंट तैयार करने जैसे फीचर मिल सकते हैं।

Xiaomi ने पिछले साल Xiaomi 17 Pro Series में पहली बार इस तरह के रियर डिस्प्ले को बड़े पैमाने पर पेश किया था। इस स्क्रीन से लाइव वॉलपेपर, नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, इंटरैक्टिव टूल्स और AI एनिमेशन जैसे काम किए जा सकते थे। Xiaomi 17 Pro की रियर स्क्रीन पर मौजूद ऐप कार्ड के साथ यूजर्स ने हर दिन 40 लाख से ज्यादा बार इंटरैक्शन किया। वहीं, हर दिन 35 लाख से ज्यादा वॉलपेपर जोड़े गए। Xiaomi के लिए ये आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि यूजर्स ने इस अनोखे फीचर में दिलचस्पी दिखाई।

Xiaomi 18 Pro में रियर डिस्प्ले के चारों तरफ बेजल पहले से पतले होने की बात सामने आई है। फोन के फ्रंट कैमरे की जगह में बदलाव और फ्रेम पर एक नया फिजिकल बटन मिलने की भी चर्चा है। सबसे बड़ा बदलाव रियर स्क्रीन के इस्तेमाल में देखने को मिल सकता है। अगर Xiaomi इसमें AI फीचर्स और ज्यादा ऐप सपोर्ट देती है, तो यह स्क्रीन सिर्फ दिखावे की चीज न रहकर फोन के इस्तेमाल का नया तरीका बन सकती है।

फिलहाल Xiaomi 18 Pro Series चीन में इसी महीने एंट्री करने वाली है और पीछे लगी स्क्रीन को लेकर कंपनी का नया “AI” दांव इस फोन को खास बनाने की कोशिश कर रहा है।