Fortuner के नए स्वैग से हलचल, 36.51 लाख रुपये में Leader Edition की एंट्री

Fortuner के नए स्वैग से हलचल, 36.51 लाख रुपये में Leader Edition की एंट्री

• ब्लैक थीम का तड़का, मैरून इंटीरियर का जलवा, सड़क पर रुतबा, केबिन में प्रीमियम फील!

• ब्लैक रूफ और स्पोर्टी अंदाज से सजी Fortuner, 12 अक्टूबर से बुकिंग का मौका, तीन रंगों में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों विकल्पों में मिलेगी दमदार SUV

• अलॉय व्हील्स और शानदार एम्बिएंट लाइटिंग से सजी नई Fortuner Leader Edition

प्रीमियम SUV पसंद करने वालों के लिए Toyota ने अपनी लोकप्रिय Fortuner का नया 2026 Leader Edition पेश किया है। नए एक्सटीरियर टच, आकर्षक ड्यूल-टोन केबिन और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ यह एडिशन Fortuner के दमदार अंदाज को और खास बनाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 38.72 लाख रुपये है। इसकी बुकिंग 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

2026 Fortuner Leader Edition में नया फ्रंट ग्रिल डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा ब्लैक रूफ, ब्लैक फिनिश वाली एंटीना, पीछे के दरवाजों पर ब्लैक गार्निश और ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे अलग पहचान देते हैं। बॉडी साइड मोल्डिंग और खास हुड एम्बलम SUV के बाहरी लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

SUV के केबिन में ब्लैक और मैरून रंग की ड्यूल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। दरवाजों पर भी इसी रंग का कॉम्बिनेशन मिलता है। एम्बिएंट लाइटिंग और रोशनी वाले स्कफ प्लेट्स के साथ इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसके अलावा ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVM) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Toyota Fortuner Leader Edition को 4×2 मैनुअल और 4×2 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे तीन रंगों—सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटिट्यूड ब्लैक—में चुन सकेंगे।

Fortuner Leader Edition 4×2 MT की एक्स-शोरूम कीमत 36,51,000 रुपये और 4×2 AT की कीमत 38,72,000 रुपये है। बुकिंग 12 अक्टूबर से Toyota की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर कराई जा सकेगी।

Toyota के मुताबिक, Fortuner की अब तक 3.3 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। कंपनी इस एडिशन के साथ SUV के प्रीमियम लुक और ओनरशिप अनुभव को और बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।