• रफ-टफ SUV को मिला प्रीमियम लुक, BOLERO Bold Edition में कई कॉस्मेटिक बदलाव
• महिंद्रा BOLERO में अब रियर पार्किंग कैमरा, रूफ रेल्स और बॉडी क्लैडिंग, 76PS पावर और 210Nm टॉर्क वाला इंजन
महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV BOLERO का नया Bold Edition पेश किया है। इसमें कंपनी ने SUV के लुक को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। नए एडिशन में ब्रॉन्ज फिनिश वाले अलॉय व्हील्स, फ्रंट में ब्रॉन्ज डिटेलिंग, साइड बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स जैसे बदलाव मिलते हैं। केबिन में भी ब्रॉन्ज एक्सेंट के साथ ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं। इसके अलावा, रियर-व्यू कैमरा भी शामिल किया गया है। SUV के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Mahindra Bolero Bold Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका नया डिजाइन है। इसमें फ्रंट प्रोफाइल पर ब्रॉन्ज-थीम वाली डिटेलिंग और ब्रॉन्ज फिनिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साइड में अतिरिक्त बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स इसके रफ-टफ लुक को और दमदार बनाते हैं। SUV का पारंपरिक बॉक्सी डिजाइन और ऊंचा स्टांस पहले जैसा ही है।
नई BOLERO में पहले की तरह 1.5-लीटर mHawk75, तीन-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह 76PS की पावर और 210Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। कंपनी ने Bold Edition में इंजन, गियरबॉक्स या परफॉर्मेंस से जुड़े बदलाव नहीं किए हैं।
SUV के केबिन में ब्रॉन्ज एक्सेंट वाली ब्लैक लेदरेट सीटें मिलती हैं। इसके अलावा, BOLERO के सामान्य वेरिएंट के अनुसार पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। कुछ वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। सुरक्षा के लिए ABS और डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं।
स्टैंडर्ड Mahindra Bolero की एक्स-शोरूम कीमत B4 वेरिएंट के लिए 8.57 लाख रुपये से शुरू होती है। B6 की कीमत 9.37 लाख रुपये, B6(O) की 9.69 लाख रुपये और टॉप B8 वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। Bold Edition के एक्सेसरी पैकेज की कीमत कंपनी ने अभी घोषित नहीं की है। इसलिए इसकी अंतिम कीमत का पता आधिकारिक घोषणा के बाद ही चलेगा।
