Ultraviolette X-47 Venom 2.65 लॉख में लॉन्च, एक चार्ज में दौड़ेगी 343 किमी

Ultraviolette X-47 Venom 2.65 लॉख में लॉन्च, एक चार्ज में दौड़ेगी 343 किमी

बुकिंग शुरू, 5.9 सेकंड में पकड़ेगी 100KM/H की रफ्तार, E- बाइक में अब ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग!

343KM की रेंज और 12kW फास्ट चार्जिंग 77GHz रडार, 550Nm टॉर्क का दावा

पीछे से टक्कर का खतरा तो बाइक देगी चेतावनी, नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी, मिलेंगे चार कलर ऑप्शन

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बाजार में Ultraviolette ने अपनी नई बाइक X-47 Venom लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए है।बाइक की बुकिंग 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी 343 किलोमीटर की दावा की गई रेंज, 155 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और एडवांस रडार टेक्नोलॉजी है।
Ultraviolette X-47 Venom में कंपनी का नया VX-100 100V प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें 11kWh की उपयोगी क्षमता वाला SRB-11 बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह IDC मानकों के अनुसार 343 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 30kW यानी करीब 40bhp की पावर देता है। बाइक में पहिए पर 550Nm टॉर्क मिलने का दावा किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 155km/h है और यह 0 से 100km/h की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है। इसका वजन 180 किलोग्राम है।
नई बाइक में 12kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी पैक पहले की तुलना में 15 फीसदी हल्का और 25 फीसदी ज्यादा एनर्जी-डेंस है। इसमें बेहतर कूलिंग के लिए नया एक्सियल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। मोटर में रेयर-अर्थ मेटल के इस्तेमाल को 50 फीसदी तक कम करने का दावा भी किया गया है।
X-47 Venom में 77GHz रियर रडार वाला UV Hypersense सिस्टम दिया गया है। यह 200 मीटर तक पीछे की गतिविधियों पर नजर रखने का दावा करता है। इसके जरिए ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन बदलने में सहायता, ओवरटेक अलर्ट और पीछे से टक्कर का खतरा होने पर चेतावनी मिल सकती है। बाइक में 7-इंच टचस्क्रीन, Mappls नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, रियर-कैमरा पार्क असिस्ट और सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स भी हैं।
Ultraviolette X-47 Venom को Afterburner Yellow, Turbo Red, Cosmic Black और Stellar White रंगों में पेश किया गया है। कंपनी ने इसके साथ B-MAX सेफ्टी वेस्ट भी पेश की है, जिसके बारे में 86 फीसदी तक प्रभाव कम करने का दावा है। कंपनी ने वारंटी कवरेज को 8 लाख किलोमीटर तक बढ़ाने की भी घोषणा की है। हालांकि, वारंटी की पात्रता और शर्तों की जानकारी खरीदने से पहले जांचना जरूरी होगा।