1.99 लाख रुपये में तीन 200MP कैमरे वाला OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च

1.99 लाख रुपये में तीन 200MP कैमरे वाला OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च

• प्रीमियम फोन के साथ टैबलेट और ईयरबड्स भी लॉन्च, OPPO ने उतारा पूरा गैजेट इकोसिस्टम

• OPPO Find X10 Series में 2nm प्रोसेसर, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का पावरफुल कॉम्बिनेशन

• AI का तड़का, फोटो एडिटिंग से मल्टी-स्टेप टास्क तक होंगे आसान

प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में OPPO ने बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने भारत में अपनी नई OPPO Find X10 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल हैं। सबसे बड़ी खासियत Pro Max मॉडल का ट्रिपल 200MP कैमरा सिस्टम है। इसमें तीनों रियर कैमरे 200MP के हैं। कंपनी ने बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए Hasselblad के साथ मिलकर काम किया है और नई LUMO इमेजिंग टेक्नोलॉजी दी है। सीरीज में 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, 8000mAh तक की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
OPPO Find X10 में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम दिया गया है, जबकि Find X10 Pro Max में 200MP के तीन रियर कैमरे मिलते हैं। इनमें अल्ट्रा-वाइड, मेन और टेलीफोटो कैमरे शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, LUMO True Image Engine और सेकंड-जेनरेशन True Colour Camera बेहतर रंग, बारीक डिटेल और नेचुरल टोन देने में मदद करते हैं। Pro Max में 3.5mm नहीं, बल्कि 10 सेंटीमीटर की न्यूनतम फोकसिंग दूरी वाला टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। दोनों मॉडल के साथ अलग से मिलने वाला Hasselblad Teleconverter Kit 3.28X ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन देता है।
विडियो क्रिएटर्स के लिए सीरीज में 4K Cine-Grade HDR Video, Dolby Vision और Open Gate Capture जैसे फीचर्स हैं। Find X10 के मेन और टेलीफोटो कैमरे 4K 120fps और 8K 30fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। Pro Max में तीनों 200MP रियर कैमरों से ये रिकॉर्डिंग विकल्प मिलते हैं। दोनों फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट वाला डिस्प्ले है। Find X10 में 6.59 इंच और Pro Max में 6.78 इंच की स्क्रीन मिलती है।
Find X10 में 3nm MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर है। वहीं, Pro Max में कंपनी का दावा है कि भारत में पहली बार 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन में 8000mAh तक की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग मिलती है। फोन ColorOS 17 पर चलते हैं ।
भारत में OPPO Find X10 की 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB मॉडल 1,69,999 रुपये में मिलेगा। Find X10 Pro Max के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये है। Hasselblad Teleconverter Kit 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने साथ में 8.8 इंच का OPPO Pad Mini टैबलेट 94,999 रुपये, OPPO Enco X4 ईयरबड्स 19,999 रुपये और 10,000mAh का पावर बैंक 2,199 रुपये में पेश किया है। ऑफर्स के तहत पात्र ग्राहकों को 38,000 रुपये तक के कैशबैक और एक्सचेंज लाभ, 15 फीसदी तक इंस्टेंट बैंक कैशबैक और 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वास्तविक लाभ पात्रता, स्टॉक और लागू नियमों पर निर्भर करेंगे।