VIDA का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 65 मिनट में 80% तक होगा चार्ज

VIDA का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 65 मिनट में 80% तक होगा चार्ज

नई दिल्ली। Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने इंडिया में नया VIDA EVOOTER VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे लंबी रेंज वाला VX2 वेरिएंट है, जिसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 187 किमी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में ₹1,43,990 रखी गई है। लॉन्च के साथ ही इस स्कूटर ने ‘Longest Journey by an Electric Scooter’ के लिए Asia Book of Records में भी जगह बना ली है।

नया VX2 Plus 4.4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं। स्कूटर के साथ मिलने वाला 1 kW पोर्टेबल चार्जर इसे 3 घंटे 30 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज कर देता है, जबकि DC फास्ट चार्जिंग से यही काम सिर्फ 65 मिनट में पूरा हो जाता है। स्कूटर में 6 kW पीक पावर, 26 Nm टॉर्क और 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें Eco, Ride और Sports तीन राइडिंग मोड के साथ Boost मोड भी दिया गया है। फीचर्स में 4.3-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और CBS ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं। VIDA के मुताबिक भारत में उसके 6,000 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन और 700 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।

कंपनी ने बताया कि VIDA EVOOTER VX2 Plus 4.4 kWh ने 52 दिनों में 12,111 किमी की यात्रा पूरी कर Asia Book of Records में ‘Longest Journey by an Electric Scooter’ का रिकॉर्ड बनाया। यह यात्रा बेंगलुरु से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त हुई। कंपनी इस मॉडल के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प भी दे रही है। नया स्कूटर जुलाई 2026 के अंत तक देशभर के अधिकृत VIDA डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।