Yamaha का ई-स्कूटर Aerox E 2.81 लाख रुपये में लॉन्च

Yamaha का ई-स्कूटर Aerox E 2.81 लाख रुपये में लॉन्च

Yamaha Maxi Sports Electric Scooter में 95.5Km/h का टॉप स्पीड
-117Km रेंज, Boost Mode और ड्यूल बैटरी से लैस

India Yamaha Motor ने भारत में अपना प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 2.81 लाख रुपये रखी गई है। भारत में विकसित यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खास तौर पर प्रीमियम शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बिक्री चुनिंदा शहरों में कंपनी के Blue Square Showrooms के जरिए शुरू होगी।

Aerox E में Permanent Magnet Synchronous Motor (PMSM) दिया गया है, जो 9.4 kW की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क पैदा करता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 95.5 किमी/घंटा है। एक बार चार्ज करने पर यह 117 किमी की प्रमाणित रेंज देने का दावा करता है। राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Standard और Power जैसे तीन राइड मोड दिए गए हैं। इसके अलावा Boost Mode तेज एक्सिलरेशन और Reverse Mode पार्किंग व तंग जगहों में आसान संचालन में मदद करता है।

स्कूटर में 1.5 kWh क्षमता की दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं। प्रत्येक बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे 10 मिनट लगते हैं। जरूरत पड़ने पर स्कूटर को एक बैटरी के साथ भी चलाया जा सकता है। कंपनी बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी भी दे रही है।

Aerox E में Yamaha की Maxi Sports DNA स्टाइलिंग देखने को मिलती है। इसमें LED हेडलाइट, LED टेललाइट, 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Y-Connect ऐप कनेक्टिविटी, स्मार्ट-की सिस्टम और बाहरी चार्जिंग पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए स्कूटर में Traction Control System (TCS), आगे और पीछे डिस्क ब्रेक तथा सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ Yamaha Aerox E प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है।