नई Renault Kwid लॉन्च, 15,000 रुपये की छूट, Climber सिर्फ 4.99 लाख रुपये में

नई Renault Kwid लॉन्च,  15,000 रुपये की छूट, Climber सिर्फ 4.99 लाख रुपये में

पहली कार खरीदने वालों के लिए Renault का मास्टरस्ट्रोक, Kwid हुई और सस्ती

Renault Kwid का नया अवतार, कम कीमत में ज्यादा फीचर्स का तड़का

पहली कार खरीदने का सपना देखने वाले ग्राहकों के लिए Renault India ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Renault Kwid को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार को नया डिजाइन, नई ब्रांड पहचान, आसान दो-वेरिएंट लाइन-अप और आकर्षक कीमतों के साथ पेश किया है। Renault Kwid Climber (मैनुअल) की एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख  रुपये है।  अगर ग्राहक Renault के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म के जरिए इसे खरीदते हैं, तो कंपनी 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट (डिस्काउंट) देती है। इसकी प्रभावी कीमत 4.99 लाख है

4.99 लाख रुपये सिर्फ Climber मैनुअल वेरिएंट की ऑनलाइन खरीद पर लागू प्रभावी कीमत है। यह इसकी आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत नहीं, बल्कि डिस्काउंट के बाद ग्राहक द्वारा चुकाई जाने वाली कीमत है। Evolution MT की कीमत 4.52 लाख रुपये है। Evolution AMT के दाम 4.89 लाख रुपये है। Climber MT के दाम 5.14 लाख रुपये है। ऑनलाइन खरीद पर 15,000 की छूट के बाद 4.99 लाख है। Climber AMT की कीमत 5.60 लाख रुपये है (इस पर भी 15,000 का ऑनलाइन बेनिफिट उपलब्ध है, तो प्रभावी कीमत ₹5.45 लाख होगी।) अब ग्राहक ₹5 लाख से कम कीमत में फुली-लोडेड Renault Kwid Climber (मैनुअल) खरीद सकते हैं, जिससे पहली कार खरीदने वालों के लिए यह सौदा और आकर्षक बन जाता है।

Renault India के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि भारत में पहली कार खरीदना आज भी लाखों लोगों का बड़ा सपना है। अब तक भारत में 4.5 लाख से अधिक ग्राहक Kwid को अपनी पहली कार बना चुके हैं ।नई Renault Kwid में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद आकर्षक बनाते हैं। कार को SUV-इंस्पायर्ड बोल्ड डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ पेश किया गया है। इसमें 184 मिमी का बेस्ट-इन-सेगमेंट ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब सड़कों पर भी ड्राइविंग आसान रहती है। साथ ही 279 लीटर का बेस्ट-इन-क्लास बूट स्पेस लंबी यात्राओं और रोजमर्रा के सामान के लिए भरपूर जगह देता है।

सुरक्षा के लिहाज से नई Kwid में 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD और सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट, फुली डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तथा गाइडलाइंस के साथ रियर व्यू कैमरा दिया गया है।

नई Kwid में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज का संतुलन प्रदान करता है। ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। AMT वेरिएंट में दिया गया रोटरी डायल गियर सेलेक्टर ड्राइविंग को और सुविधाजनक बनाता है। इसके अलावा कार में रिमोट की-लेस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, USB और Bluetooth कनेक्टिविटी, स्टाइलिश डुअल-टोन इंटीरियर, Climber वेरिएंट के एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर एक्सेंट, व्हील आर्च क्लैडिंग और रग्ड बॉडी स्टाइलिंग दी गई है, जो इसे SUV जैसा आकर्षक लुक देती है। वहीं, इसका कॉम्पैक्ट साइज और स्मार्ट डायमेंशन शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी इसे आसानी से चलाने योग्य बनाते हैं।