1.77 करोड़ की Porsche Cayenne इंडिया में लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 किमी की स्पीड

1.77 करोड़ की Porsche Cayenne इंडिया में लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 किमी की स्पीड

Porsche की सुपरफास्ट Electric SUV, 260 की रफ्तार से मचाएगी तहलका

Porsche Cayenne Turbo Electric में 1,156 HP का तूफान, 16 मिनट में 80% चार्ज!

Porsche India ने अपनी लोकप्रिय Cayenne SUV का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Porsche Cayenne Electric को दो वेरिएंट, Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.77 करोड़ है, जबकि टॉप-एंड Cayenne Turbo Electric की कीमत ₹2.27 करोड़ है। ग्राहक डिलीवरी 30 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।

नई Cayenne Electric की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त रफ्तार है। Cayenne Turbo Electric महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 1,156 hp की पावर और 1,150 Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 260 kmph है।

स्टैंडर्ड Cayenne Electric में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है, जो आगे और पीछे दोनों एक्सल को पावर देता है। इसमें 113kWh Performance Battery मिलती है। यह SUV 408 hp तक की पावर देती है, जबकि Launch Control के साथ ओवरबूस्ट में पावर 442 hp तक पहुंच जाती है। यह 0 से 100 kmph की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 230 kmph है। स्टैंडर्ड मॉडल की WLTP रेंज 642 किलोमीटर तक है।

चार्जिंग के मामले में भी Porsche ने Cayenne Electric को काफी तेज बनाया है। SUV 390kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आदर्श परिस्थितियों में बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक करीब 16 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार अधिकतम चार्जिंग पावर पर सिर्फ 10 मिनट में करीब 290 से 324 किलोमीटर तक की रेंज रिकवर की जा सकती है।

AC चार्जिंग के लिए इसमें 22kW ऑनबोर्ड चार्जर मिलता है। Porsche के मुताबिक, compatible wallbox से फुल चार्ज होने में करीब 5.75 घंटे लगते हैं। खास बात यह है कि Cayenne Electric भारत में 11kW वायरलेस इंडक्टिव चार्जिंग का विकल्प देने वाला पहला Porsche मॉडल है।

SUV की लंबाई 4,985mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,674mm है। इसका व्हीलबेस 3,023mm है। सामान रखने के लिए 90 लीटर का फ्रंक और पीछे 781 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पीछे की सीटें फोल्ड करने पर यह क्षमता 1,588 लीटर तक पहुंच जाती है।

केबिन में Porsche ने भारत के लिए पहली बार कर्व्ड 14.5-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी है। इसके साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। ग्राहक चाहें तो 14.9-इंच पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी ले सकते हैं।

इलेक्ट्रिक Cayenne के आने के बावजूद Porsche भारत में पेट्रोल इंजन वाली Cayenne को बंद नहीं कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि पेट्रोल से चलने वाले Cayenne मॉडल आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ उपलब्ध रहेंगे। यानी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों पावरट्रेन में विकल्प मिलता रहेगा।