• 550 HP पावर और 609 KM रेंज का दम, 22 मिनट में 80% चार्ज
• दमदार पावर, लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग का शानदार पैकेज
Jaguar Land Rover (JLR) ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक Range Rover Sport Electric से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने भारत में इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV के लिए ऑर्डर बुक भी खोल दी हैं। यह SUV पावर, लंबी रेंज, तेज चार्जिंग और लग्जरी फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करती है। भारत में इसकी बिक्री मार्च 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।
Range Rover Sport Electric को JLR के 800-वोल्ट MLA-Flex आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसमें 118.5 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। SUV में डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो अधिकतम 550 HP की पावर और 850 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 850 Nm टॉर्क Range Rover Sport परिवार में अब तक का सबसे ज्यादा टॉर्क है। कंपनी का दावा है कि इसका टॉर्क Range Rover Electric की तुलना में करीब 50 प्रतिशत तेजी से बिल्ड होता है, जिससे एक्सेलरेशन काफी तेज मिलता है।
स्पीड के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक SUV किसी से पीछे नहीं है। Range Rover Sport Electric महज 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह आंकड़ा V8 इंजन वाली P540 Range Rover Sport के बराबर है।
SUV में लगी 118.5 kWh बैटरी इसे WLTP सर्टिफाइड 609 KM तक की रेंज देने में सक्षम बनाती है। यह Range Rover Electric की तुलना में 9 KM ज्यादा है। कम वजन और बेहतर एयरोडायनामिक्स को इसकी बेहतर रेंज की प्रमुख वजह बताया गया है। बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख KM, जो भी पहले हो, की वारंटी दी गई है।
Range Rover Sport Electric में 350 kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, compatible हाई-पावर चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक करीब 22 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 220 KM तक की रेंज जोड़ी जा सकती है। हालांकि वास्तविक चार्जिंग समय चार्जर और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
SUV का बॉडी स्ट्रक्चर मौजूदा ICE Range Rover Sport की तुलना में 61 प्रतिशत ज्यादा स्टिफ है। इसका सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी 73 mm कम है। इसमें डबल विशबोन फ्रंट और फाइव-लिंक रियर सस्पेंशन के साथ एयर सस्पेंशन, एक्टिव रोल कंट्रोल और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स हैं।
केबिन में 13.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 13.7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, रियर सनब्लाइंड और फ्रंट व रियर हीटेड-वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं।
SUV Dynamic SE, Dynamic HSE, Autobiography और First Edition चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी। भारत में इसकी कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। इसे CBU यूनिट के रूप में भारत लाया जाएगा और मार्च 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
