Honda की धुआंधार रफ्तार! 6 महीने में 34.40 लाख स्कूटर-बाइक्स बिकीं, सेल में15% का उछाल

Honda की धुआंधार रफ्तार! 6 महीने में 34.40 लाख स्कूटर-बाइक्स बिकीं, सेल में15% का उछाल

Honda की घरेलू बिक्री 30 लाख के पार पहुंची

सितंबर में उठा Honda में बिक्री का तूफान! सितंबर में 7 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कुल 34.40 लाख दोपहिया वाहन बेचे। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 29.93 लाख यूनिट रही थी। Honda ने सालाना आधार पर 15% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।

कंपनी के मुताबिक, घरेलू बाजार के साथ-साथ एक्सपोर्ट में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर 2026 कंपनी के लिए काफी मजबूत रहा। इस महीने Honda ने कुल 7.06 लाख यूनिट बेचीं, जो सितंबर 2025 की 5.68 लाख यूनिट बिक्री के मुकाबले 24% ज्यादा है। H1FY27 यानी अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान Honda की घरेलू बिक्री 30.44 लाख यूनिट रही। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 26.82 लाख यूनिट बेची थीं। यानी घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13% बढ़ी है।

सितंबर में भी घरेलू बाजार में Honda का प्रदर्शन दमदार रहा। कंपनी ने इस महीने 6,36,768 यूनिट बेचीं, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 5,05,693 यूनिट था। इस तरह घरेलू बिक्री में 26% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

Honda के लिए विदेशी बाजार भी मजबूत साबित हुए। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी ने 3.96 लाख यूनिट का निर्यात किया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.11 लाख यूनिट था। इस तरह एक्सपोर्ट में 27% की शानदार बढ़ोतरी हुई।

सितंबर 2026 में कंपनी ने 69,498 यूनिट का निर्यात किया, जो सितंबर 2025 के 62,471 यूनिट से 11% अधिक है।

Honda की कुल बिक्री 7,06,266 यूनिट रही। इसमें घरेलू बिक्री का योगदान 6,36,768 यूनिट और एक्सपोर्ट का योगदान 69,498 यूनिट रहा। पिछले साल सितंबर में कुल बिक्री 5,68,164 यूनिट थी। सिर्फ एक महीने में Honda की कुल बिक्री में करीब 1.38 लाख यूनिट की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के लिए यह वित्त वर्ष की पहली छमाही में बिक्री की मजबूत रफ्तार को दिखाता है।

Honda Motorcycle & Scooter India, जापान की Honda Motor Co. Ltd. की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। भारत में कंपनी के मानेसर, टपुकारा, नरसापुरा और विट्ठलापुर में चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी का दावा है कि उसका नेटवर्क देशभर में 7,000 से ज्यादा टचपॉइंट्स के जरिए 7.6 करोड़ से अधिक ग्राहकों तक पहुंच रखता है।