नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज REDMI A7 और REDMI A7 Pro लॉन्च कर दी है, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ यूजर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस सीरीज को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।
REDMI A7 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा और आकर्षक डिस्प्ले है। REDMI A7 में 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जबकि REDMI A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन स्क्रॉलिंग, विडियो देखना और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ और शानदार होगा। इसमें TÜV Rheinland की ट्रिपल सर्टिफिकेशन दी गई है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इस सीरीज में “Wet Touch Technology” भी दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर रोजमर्रा की जिंदगी में काफी काम आता है, खासकर भारत जैसे मौसम में।
बैटरी के मामले में भी REDMI A7 सीरीज दमदार है। दोनों फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। साथ ही, इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम इसकी बैटरी को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है। दोनों फोन में 64GB स्टोरेज और LPDDR4X RAM दी गई है, साथ ही वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। कैमरा सेटअप में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी और विडियो कॉल के लिए काफी है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 ड्यूरेबिलिटी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं। REDMI A7 Pro में Google Gemini और Circle to Search जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। REDMI A7 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये और REDMI A7 Pro की 11,999 रुपये रखी गई है। यह सीरीज 23 अप्रैल से Amazon, Flipkart, Mi.com और Xiaomi स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। REDMI A7 सीरीज कम बजट में एक शानदार ऑलराउंडर स्मार्टफोन साबित हो सकती है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और बैटरी—तीनों का दमदार कॉम्बिनेशन देती है।
