नई दिल्ली: 2026 में Veyron की 20वीं सालगिरह पर Bugatti ने दुनिया को हिला देने वाली सुपरकार “F.K.P. Hommage” पेश की है। यह Veyron की विरासत का जादू और आधुनिक तकनीक का संगम है। इसका नाम Ferdinand Karl Piëch के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने Veyron को अस्तित्व में लाकर सुपरकार की दुनिया में एक नई क्रांति का आगाज किया था।
नई Hommage परियोजना Chiron प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई। 2005 में Bugatti Veyron ने ऑटोमोबाइल की दुनिया में तहलका मचा दिया था। 8.0-लीटर W16 इंजन और 1,001 हॉर्सपावर के साथ यह सुपरकार पहली ऐसी कार बनी, जो 400 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार पकड़ सकती थी। इसकी सिर्फ 450 यूनिट्स बनाई गईं थी। भारत में इसकी कीमत रिकॉर्ड 11.39 करोड़ रुपये थी। अब 2026 में Bugatti ने “F.K.P. Hommage” को Veyron की विरासत का सम्मान करते हुए आधुनिक ट्विस्ट के साथ पेश किया है।
F.K.P. Hommage का डिज़ाइन Veyron जैसा ही क्लासिक है। सामने शार्कनोज जैसा फ्रंट, कार की स्लिक और फ्लोइंग शेप, और ड्यूल-टोन कलर इसे अलग दिखाते हैं। एक्सपोज़्ड कार्बन फाइबर बॉडी और पेरिस में हाथ से बने लेदर का इंटीरियर इसे बिल्कुल नया और खास बनाते हैं। इसमें तीन तरह से एडजस्ट होने वाला ऐक्टिव विंग और ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम है, जिससे कार तेज़ी से चलाते समय भी पूरी तरह नियंत्रण में रहती है। देखने में सुंदर और चलाने में सुरक्षित यह एकदम परफेक्ट सुपरकार है। इस कार में क्वाड-टर्बो W16 इंजन है, जो अब 1,600 हॉर्सपावर तक की ताकत देता है।
पुरानी Veyron के 1,001 हॉर्सपावर की तुलना में यह लगभग दोगुनी शक्तिशाली है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा सिर्फ कुछ सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड भी Veyron से तेज़ और धमाकेदार है। कार्बन फाइबर मोनोकोक, चार टर्बोचार्जर, और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम इसे हर लिहाज से सुपरकार बनाते हैं। इस कार का डैशबोर्ड भी प्रीमियम लग्जरी का अनुभव देता है। इसमें Audemars Piguet Royal Oak Tourbillon वॉच लगी है और हैंडक्राफ्टेड लेदर सीटें हैं। F.K.P. Hommage न केवल Veyron की विरासत को जिंदा रखती है, बल्कि सुपरकार की दुनिया में शक्ति, तकनीक और लग्जरी का नया शिखर भी स्थापित करती है।
