• 50MP Zeiss कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W चार्जिंग का तगड़ा कॉम्बिनेशन
• Android 17 और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ मिलेगा लंबा साथ
Vivo ने भारत में अपनी V-Series का नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है, जो अब तक किसी भी V-Series फोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। इसके साथ 50MP Zeiss कैमरा सिस्टम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और कई AI फीचर्स मिलते हैं।
Vivo V80 की शुरुआती कीमत ₹62,999 रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा 8GB + 256GB 69,999 रुपये में मिलेगा। 8GB + 512GB 79,999 रुपये में मिलेगा। फोन की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जबकि बिक्री 13 अक्टूबर से Vivo की ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी। फोन Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem रंगों में आएगा।
Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 2750×1260 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है, जबकि HBM में यह 1,800 निट्स तक जाती है।
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह वही प्रोसेसर है जो पिछले V70 में भी इस्तेमाल हुआ था। सॉफ्टवेयर के मामले में Vivo V80 खास है, क्योंकि यह Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ लॉन्च होने वाला पहला Vivo फोन है। कंपनी फोन के लिए 4 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
Vivo V80 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है। कंपनी ने V-Series में पहली बार इतनी बड़ी बैटरी दी है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, जिससे लंबे समय तक बैटरी बैकअप के साथ तेज चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
कैमरा सेटअप भी फोन की बड़ी खूबियों में शामिल है। इसमें 50MP OIS मुख्य कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन में 85mm और 100mm फोकल लेंथ के विकल्प दिए गए हैं, जो खासतौर पर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में काम आएंगे। इसके अलावा 30 से ज्यादा AI क्रिएटिव फीचर्स मिलते हैं, जिनमें AI Diwali Portrait 2.0 भी शामिल है। फोन 4K Cinematic वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
Vivo V80 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में फोन काफी मजबूत है। इसमें 3D Ultrasonic Fingerprint Sensor भी दिया गया है, जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखने को मिलता है।
