स्मार्टफोन की स्पीड में तूफान! MediaTek की सुपरचिप से AI, गेमिंग और कैमरा तीनों दमदार

स्मार्टफोन की स्पीड में तूफान! MediaTek की सुपरचिप से AI, गेमिंग और कैमरा तीनों दमदार

• Dimensity 9600 Pro और 9600M वाले पहले स्मार्टफोन इसी तिमाही में आने की उम्मीद

• AI से गेमिंग तक जबरदस्त ताकत, 4.55GHz स्पीड वाले Dimensity 9600 Pro की एंट्री

AI का नया दिमाग लेकर आया MediaTek! Dimensity 9600 Pro में 30 अरब पैरामीटर तक मॉडल सपोर्ट

• 61% कम पावर, 17% ज्यादा सिंगल-कोर स्पीड! Dimensity 9600 Pro ने मचाया तहलका

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026: स्मार्टफोन की दुनिया में MediaTek ने Dimensity 9600 Pro के साथ फ्लैगशिप चिपसेट की नई ताकत पेश की है। दिल्ली में आयोजित MediaTek Tech Day में कंपनी ने इस चिपसेट को लॉन्च किया। यह कंपनी के मुताबिक 2nm प्रोसेस पर बने शुरुआती चिपसेट में से एक है। इसमें तेज परफॉर्मेंस के साथ कम पावर खपत, ऑन-डिवाइस AI, बेहतर गेमिंग और एडवांस कैमरा प्रोसेसिंग पर खास जोर दिया गया है। OPPO Find X10 Pro Max भारत में Dimensity 9600 Pro वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जबकि इस चिपसेट से लैस पहले स्मार्टफोन इसी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Dimensity 9600 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका 2+3+3 All Big Core CPU डिजाइन है। इसमें दो C2-Ultra कोर 4.55GHz तक, तीन C2-Pro कोर 4.35GHz तक और तीन C2-Pro कोर 3.1GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। MediaTek के अनुसार, पिछली पीढ़ी के मुकाबले सिंगल-कोर परफॉर्मेंस 17% तक और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस 15% तक बेहतर है। साथ ही मल्टी-कोर पावर खपत में 61% तक कमी का दावा किया गया है। यानी कंपनी का फोकस ज्यादा स्पीड के साथ बैटरी की खपत कम रखने पर है।

AI के लिए चिपसेट में डुअल-NPU आर्किटेक्चर और Dimensity Agentic AI Engine दिया गया है। इसका मकसद फोन में AI को सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित रखने के बजाय संदर्भ समझने, जरूरत का अनुमान लगाने और अलग-अलग ऐप्स के बीच सुरक्षित तरीके से काम करने में सक्षम बनाना है। कंपनी के अनुसार दूसरी पीढ़ी का Super-Efficient NPU हमेशा सक्रिय AI कार्यों में पावर खपत को 40% तक कम करता है। NPU 1090 में LLM प्रीफिल परफॉर्मेंस 51% तक बेहतर और प्रति वाट टोकन जनरेशन 55% तक ज्यादा होने का दावा किया गया है। यह 30 अरब पैरामीटर तक के AI मॉडल को सपोर्ट करता है।

गेमिंग के लिए G2-Ultra NX GPU दिया गया है। MediaTek का दावा है कि इससे पीक परफॉर्मेंस 27% तक बढ़ती है, पावर खपत 24% तक घटती है और रे-ट्रेसिंग 18% तक तेज होती है। चिपसेट 185fps तक गेमिंग को सपोर्ट करता है। HyperEngine और Neural Graphics Architecture गेमिंग को ज्यादा स्मूथ बनाने में मदद करते हैं।

कैमरा और वीडियो के लिए Imagiq 1290 ISP और AI Imaging Fusion Architecture दिया गया है। इसमें 60fps मोशन कैप्चर, 4K 240fps अल्ट्रा-स्लो-मोशन, 4K60 AI True Color Tone, 4K120 Cinematic Log और 17EV इमेजिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

MediaTek ने इसी Tech Day पर Dimensity 9600M भी पेश किया। कंपनी के अनुसार यह भी फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस, AI, गेमिंग और पावर एफिशिएंसी पर केंद्रित है और 185fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है। Dimensity 9600 Pro और 9600M वाले पहले स्मार्टफोन इसी तिमाही में आने की उम्मीद है।