पेट्रोल बाइक छोड़ने का मौका! 1.05 लाख रुपये में मिलेंगी इलेक्ट्रिक बाइक

पेट्रोल बाइक छोड़ने का मौका! 1.05 लाख रुपये में मिलेंगी इलेक्ट्रिक बाइक

एक से बढ़कर एक Electric Bikes, शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स

भारत में इलेक्ट्रिक बाइक का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब ग्राहक सिर्फ पेट्रोल बाइक के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नहीं देख रहे हैं, बल्कि ऐसी बाइक तलाश रहे हैं जो शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, अच्छी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ रोजाना के सफर में भी काम आए। खास बात यह है कि करीब ₹1.5 लाख के बजट में अब कई इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं। इनमें Oben Rorr Evo, Revolt RVX, Ola Roadster X+, Avore EX1 और Odysse Electric Evoqis जैसे मॉडल शामिल हैं। ।
Oben Rorr Evo
इसमें 9 kW पीक पावर वाली मोटर है, जो 250 Nm व्हील टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 3 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा है। इसमें Smart IQ, Eco, City और Havoc जैसे चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 150 किमी तक है। इसकी कीमत ₹1,24,999 एक्स-शोरूम है।
Revolt RVX
Revolt RVX को रोजमर्रा की राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 160 किमी की IDC रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। इसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे सामान्य पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। बाइक में डुअल-गियर मोटर, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। RVX में Revolt का RevOS कनेक्टेड प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसमें लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, SOS अलर्ट, एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग, वॉयस कंट्रोल और डिजिटल की जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी कीमत ₹1,29,990 एक्स-शोरूम है।
Ola Roadster X+
ज्यादा रेंज और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसमें 4.5 kWh और 9.1 kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं। 9.1 kWh बैटरी वाले मॉडल की कंपनी द्वारा बताई गई IDC रेंज 500 किमी तक है। इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है। यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है। 4.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,04,999 से शुरू होती है, जबकि 9.1 kWh वेरिएंट की कीमत ₹1,54,999 से शुरू होती है।
Avore EX1
Avore EX1 को खास तौर पर शहरी सफर के लिए तैयार किया गया है। इसमें 3.24 kWh बैटरी दी गई है और कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 160 किमी तक है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है। EX1 में मोटर, कंट्रोलर, बैटरी और सॉफ्टवेयर को एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है। इसकी कीमत ₹1,24,999 एक्स-शोरूम है।
Odysse Electric Evoqis
Odysse Electric Evoqis स्पोर्टी डिजाइन और कॉम्पैक्ट आकार वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन रोजाना शहरी सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के चलते यह पारंपरिक मोटरसाइकिल से अलग विकल्प पेश करती है।