EICMA 2026 में Honda Africa Twin 1150 की पहली झलक, INDIA में मचेगा धमाल

EICMA 2026 में Honda Africa Twin 1150 की पहली झलक, INDIA में मचेगा धमाल

1,131cc इंजन और 119 Nm टॉर्क के साथ बाइक ऑफ-रोडिंग का नया बादशाह

छह राइडिंग मोड और Skyhook सस्पेंशन से लैस होगी नई Africa Twin

पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक, हर रास्ते पर दौड़ेगी Honda की नई बाइक

एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए Honda ने EICMA 2026 में कंपनी ने अपनी नई Honda Africa Twin 1150 को पेश किया है। दमदार 1,131cc पैरेलल-ट्विन इंजन, 119 bhp पावर, 119 Nm टॉर्क और छह कस्टमाइज्ड राइडिंग मोड वाली यह बाइक लंबी दूरी के सफर से लेकर चुनौतीपूर्ण ऑफ-रोडिंग तक के लिए तैयार की गई है। इसमें नया Showa EERA Skyhook सस्पेंशन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग की संभावना है।

नई Honda Africa Twin 1150 को तीन वेरिएंट Standard, Adventure Sports और Enduro Sports में पेश किया गया है। तीनों में इंजन और इलेक्ट्रॉनिक पैकेज समान है, लेकिन इनके वजन, सस्पेंशन, फ्रंट व्हील और फ्यूल टैंक में अंतर है।

Standard वेरिएंट में 21 इंच का फ्रंट व्हील और 18.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका वजन 237 किलोग्राम है। Adventure Sports वेरिएंट में 19 इंच का फ्रंट व्हील और 24.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका वजन 245 किलोग्राम है।

Enduro Sports को खासतौर पर मुश्किल रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसका वजन 228 किलोग्राम है। इसमें आगे 240mm और पीछे 230mm ट्रैवल वाला मैकेनिकल सस्पेंशन मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 260mm है।

इस बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया 1,131cc पैरेलल-ट्विन इंजन है। यह 119 bhp की पावर और 119 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने फ्रेम और स्विंगआर्म का वजन भी 1.4 किलोग्राम कम किया है। इससे बाइक की हैंडलिंग बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नई Africa Twin में Showa EERA Skyhook सस्पेंशन दिया गया है। इसके छह राइडिंग मोड को जरूरत के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है। बाइक में 5.7 इंच और 7 इंच की डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा मिलेगी। हैंडलबार और फुटपेग भी नए डिजाइन में तैयार किए गए हैं।

DCT वाले Honda Sensing Ride वेरिएंट में दो रडार दिए गए हैं। इनकी मदद से एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टक्कर की चेतावनी और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर मिलते हैं।

भारत में फिलहाल नई Africa Twin 1150 की लॉन्चिंग की तारीख और कीमत घोषित नहीं हुई है। उम्मीद है कि Honda इसे Big Wing नेटवर्क के माध्यम से CBU रूट से भारतीय बाजार में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।