Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू, कस्टमर्स को क्रूजर बाइक की मिली चाबियां

Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू, कस्टमर्स को क्रूजर बाइक की मिली चाबियां

• Honda की नई क्रूजर का धमाका, Standard और E-Clutch मॉडल की डिलीवरी शुरू

27.6 PS की ताकत के साथ सड़कों पर उतरी Honda Rebel 300

2.62 लाख रुपये में मिलेगी E-Clutch तकनीक, Honda Rebel 300 का बढ़ा क्रेज

भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में Honda ने अपनी नई क्रूजर बाइक Rebel 300 को लेकर हलचल तेज कर दी है। कंपनी ने भारत में इस दमदार बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। पहली खेप के ग्राहकों को मोटरसाइकिल की चाबियां सौंप दी गई हैं। अगस्त 2026 में लॉन्च होने के बाद से ही बाइक प्रेमियों को इसकी डिलीवरी का इंतजार था। अब Honda BigWing के चुनिंदा शोरूम में ग्राहकों को Rebel 300 की डिलीवरी मिलने लगी है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे दो वेरिएंट Standard और E-Clutch में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये रखी गई है।

Honda Rebel 300 की पहली डिलीवरी की खबर सामने आते ही क्रूजर बाइक पसंद करने वालों के बीच उत्साह बढ़ गया है। शुरुआती ग्राहकों में एक खरीदार को सिल्वर कलर वाली Rebel 300 की डिलीवरी मिली है। इससे पहले 4 नवंबर को नई दिल्ली स्थित Honda BigWing के एक शोरूम में E-Clutch वेरिएंट की दो मोटरसाइकिलें पहुंची थीं।

हालांकि, कंपनी ने देशभर में एक साथ डिलीवरी शुरू नहीं की है। अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर बाइक की उपलब्धता के अनुसार ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है। Honda Rebel 300 को दो वेरिएंट में उतारा गया है। Standard वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये है। वहीं, E-Clutch वेरिएंट के लिए 2.62 लाख रुपये खर्च करने होंगे। दोनों मॉडलों की कीमत में 40 हजार रुपये का अंतर है।

दोनों वेरिएंट में इंजन, गियरबॉक्स और ज्यादातर फीचर्स समान हैं। सबसे बड़ा अंतर क्लच सिस्टम का है। Standard मॉडल में Assist और Slipper Clutch दिया गया है। वहीं, E-Clutch वेरिएंट में Honda की इलेक्ट्रॉनिक क्लच तकनीक मिलती है।

onda Rebel 300 में 286.01cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 27.6 PS की अधिकतम पावर और 6,250 rpm पर 24.5 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

बाइक का Standard वेरिएंट 173 किलोग्राम का है, जबकि E-Clutch मॉडल का वजन 176 किलोग्राम है। इसमें 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट की ऊंचाई 690mm है। कम ऊंचाई वाली सीट की वजह से छोटे कद के राइडर्स को भी बाइक संभालने में आसानी हो सकती है। हालांकि, 129mm का ग्राउंड क्लीयरेंस बड़े स्पीड ब्रेकर पर सावधानी बरतने की जरूरत बताता है।

Honda Rebel 300 में LED लाइटिंग के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और Honda Selectable Torque Control (HSTC) दिया गया है। ये फीचर्स बाइक को बेहतर नियंत्रण और राइडिंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा देने में मदद करते हैं।