• कॉलेज जाने वालों के लिए आया नया स्मार्टफोन, लेक्चर से असाइनमेंट तक AI करेगा मदद
• AI से पढ़ाई होगी आसान, गेमिंग भी धांसू, iQOO Z11 में फीचर्स का फुल पैकेज
नई दिल्ली। iQOO Z11 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन iQOO के ई-स्टोर, Amazon.in, vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जबकि ऑफर्स के बाद नेट इफेक्टिव प्राइस 31,499 रुपये से शुरू होती है। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 7050mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और AI आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
iQOO ने Z11 5G को खास तौर पर छात्रों और परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन में AI फीचर्स की मदद से लेक्चर ट्रांसक्रिप्शन, डॉक्युमेंट समरी और असाइनमेंट जैसे काम आसान किए जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है।
iQOO Z11 5G चार वेरिएंट में आया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। 8GB+128GB वेरिएंट 39,999 रुपये, 8GB+256GB 44,999 रुपये और 12GB+256GB टॉप मॉडल 49,999 रुपये में मिलता है। ऑफर्स के बाद इनकी नेट इफेक्टिव कीमत क्रमशः 31,499, 35,999, 40,999 और 45,999 रुपये है। फोन Celestial Blue और Aurora Green रंगों में उपलब्ध है।
फोन में 6.83 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और पीक HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद मिलता है।
iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में अधिकतम 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने लंबे समय तक गेमिंग और ज्यादा लोड में फोन को ठंडा रखने के लिए 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,050mAh बैटरी शामिल है। इसमें 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। लंबे समय तक पढ़ाई, विडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony IMX882 मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। iQOO Z11 में AI आधारित फीचर्स का फोकस खास तौर पर प्रोडक्टिविटी पर है। लेक्चर को ट्रांसक्राइब करने, डॉक्युमेंट का सार तैयार करने और असाइनमेंट से जुड़े काम में AI टूल्स मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि कंपनी इसे कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए खास तौर पर प्रमोट कर रही है।
iQOO Buds की बिक्री 24 अगस्त से Amazon.in पर शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत 1,899 रुपये है, जबकि ऑफर के बाद नेट इफेक्टिव कीमत ₹1,699 बताई गई है।
