Motorola यूजर्स को INDIA में Android 17 अपडेट मिलना शुरू; पहले Signature सीरीज की बारी

Motorola यूजर्स को INDIA में Android 17 अपडेट मिलना शुरू; पहले Signature सीरीज की बारी

• फोन अब खुद बताएगा अपनी सेहत, फ्रॉड मैसेज भी पकड़ेगा
• Motorola के Android 17 में आया Scam Detection फीचर
• iPhone वालों को भी भेज सकेंगे फाइल, Motorola में Android 17 के साथ Quick Share हुआ और स्मार्ट
• Motorola ने बदला स्मार्टफोन का अंदाज, नया Quick Settings, बेहतर सिक्योरिटी और AI फीचर्स

Motorola ने भारत में अपने स्मार्टफोन के लिए Android 17 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत कंपनी की Signature सीरीज से हुई है। नए अपडेट में स्मार्टफोन को ज्यादा पर्सनल, सुरक्षित और आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें AI-पावर्ड Circle to Search में रियल-टाइम ट्रांसलेशन, Scam Detection, बेहतर Quick Share, नए नोटिफिकेशन फीचर्स, Instant Hotspot और डिवाइस डायग्नोस्टिक्स जैसे कई नए फीचर्स शामिल हैं। Signature सीरीज के बाद यह अपडेट चरणबद्ध तरीके से दूसरे योग्य Motorola स्मार्टफोन्स तक पहुंचेगा।

Android 17 में Quick Settings और Settings का इंटरफेस बदला गया है। Quick Settings का लेआउट नया है और बड़े बटन दिए गए हैं। Settings मेन्यू में भी बदलाव किया गया है, जिससे जरूरी विकल्प ढूंढना और इस्तेमाल करना आसान होगा। नए Android वर्जन में होम स्क्रीन और पर्सनलाइजेशन का अनुभव रिफ्रेश किया गया है। Display सेटिंग्स को भी नए तरीके से व्यवस्थित किया गया है। HDR ब्राइटनेस कंट्रोल को भी बेहतर बनाया गया है।

Android 17 का सबसे उपयोगी AI फीचर Circle to Search में रियल-टाइम ट्रांसलेशन है। इसके जरिए यूजर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कंटेंट का तुरंत अनुवाद कर सकेगा। Android 17 में Device Diagnostics फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर फोन के अलग-अलग कंपोनेंट की स्थिति और हेल्थ से जुड़ी जानकारी जांच सकता है। इससे किसी संभावित समस्या को पहचानने में मदद मिलेगी।

Android 17 में Messages Scam Detection फीचर दिया गया है। यह SMS, MMS और RCS मैसेज में संभावित धोखाधड़ी वाले कंटेंट की पहचान कर यूजर को चेतावनी देने में मदद करेगा। ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ने के दौर में यह फीचर खासा उपयोगी साबित हो सकता है।

Motorola यूजर्स अब Quick Share के जरिए iOS डिवाइस पर भी कंटेंट शेयर कर सकेंगे। iPhone यूजर Quick Share QR कोड स्कैन करके वेब के जरिए शेयर की गई फाइल डाउनलोड कर सकता है।

नए अपडेट में नोटिफिकेशन को व्यवस्थित करने के लिए नए Notification Summaries और Organization फीचर्स दिए गए हैं। इससे यूजर के लिए बड़ी संख्या में आने वाले नोटिफिकेशन को मैनेज करना आसान होगा।

Motorola ने कहा है कि Android 17 का अपडेट फिलहाल Signature पोर्टफोलियो से शुरू हुआ है और आगे योग्य स्मार्टफोन्स तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा।