30 जून तक मौका, पुराना फोन दो, नया Galaxy ले जाओ
Galaxy अपग्रेड का सही वक्त! Samsung दे रहा डिस्काउंट, EMI और बोनस ऑफर
स्मार्टफोन अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए Samsung ने शानदार मिड-ईयर ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने अपने प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन और फोल्डेबल डिवाइसों पर सीमित अवधि के लिए विशेष छूट, ट्रेड-इन बोनस और स्टोरेज अपग्रेड ऑफर पेश किए हैं। यह ऑफर 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेंगे। Samsung के इस अभियान में नई Galaxy S26 Series, Galaxy Z Fold7, Galaxy Z Flip7 और Galaxy S25 Series को शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह उन ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है जो अपने पुराने फोन को अपग्रेड कर नई AI तकनीक और प्रीमियम फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं।
नई Galaxy S26 Ultra इस ऑफर का सबसे बड़ा आकर्षण है। फोन में उन्नत Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Now Nudge नामक स्मार्ट फीचर शामिल है, जो यूजर की दिनचर्या को समझकर समय-समय पर उपयोगी सुझाव और रिमाइंडर देता है। इसके अलावा दुनिया का पहला Privacy Display फीचर भी दिया गया है, जो सार्वजनिक जगहों पर स्क्रीन को दूसरों की नजरों से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 पर भी जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक Fold7 पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं। Fold7 का बड़ा 8-इंच डिस्प्ले मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिए तैयार किया गया है, जबकि Flip7 का कॉम्पैक्ट डिजाइन और FlexCam फीचर कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित कर सकता है। Samsung ने अपनी लोकप्रिय Galaxy S25 Series पर भी बड़े डिस्काउंट का ऐलान किया है। ट्रेड-इन ऑफर के जरिए ग्राहक Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra पर शानदार बचत कर सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा मॉडलों पर फ्री डबल स्टोरेज अपग्रेड का लाभ भी दिया जा रहा है।
कंपनी केवल स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि पूरे Galaxy Ecosystem को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। Galaxy Watch और Galaxy Buds के साथ खरीदारी करने पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही 24 महीने तक की 0% ब्याज EMI सुविधा भी उपलब्ध है। Samsung का यह मिड-ईयर सेल अभियान उन ग्राहकों के लिए बड़ा अवसर है जो AI, फोल्डेबल तकनीक, फ्लैगशिप कैमरा और प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव को कम कीमत में हासिल करना चाहते हैं। 30 जून की समयसीमा को देखते हुए यह ऑफर टेक प्रेमियों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं माना जा रहा।
