अगर आप उन लोगों में हैं जिनका फोन दिन में एक-दो बार चार्ज करना पड़ता है, तो चिंता मत कीजिए। भारतीय बाजार में TECHNO का नया POVA 8 5G लॉन्च हो गया है और इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी विशाल 8000mAh बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर दो दिन तक आराम से साथ निभा सकता है। लेकिन सिर्फ बैटरी ही इसकी खासियत नहीं है।144Hz डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, ट्रिपल-चिपसेट आर्किटेक्चर और कई AI फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन मिड-रेंज बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।
TECHNO का नया POVA 8 5G का डिजाइन पहली नजर में ही अलग दिखाई देता है। फोन में साइंस-फिक्शन से प्रेरित डिजाइन दी गई है, जिसमें पीछे की तरफ एक खास Alive Matrix Display मौजूद है। यह एक कस्टमाइजेबल LED लाइट पैनल है, जो कॉल आने, नोटिफिकेशन मिलने, चार्जिंग शुरू होने या गेमिंग के दौरान अलग-अलग एनिमेशन दिखाता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 49 तक अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपनी पसंद के अनुसार बदल भी सकता है।
TECHNO का नए फोन के फ्रंट में 6.76 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद रहने वाला है। फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYT-600 सेंसर पर आधारित 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। यह कैमरा कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने का दावा करता है। इसके अलावा 2x लॉसलेस जूम और 13MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
TECHNO के फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ दो अतिरिक्त इन-हाउस चिप्स लगाए गए हैं। एक चिप कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों जैसे लिफ्ट और बेसमेंट में सिग्नल बेहतर बनाए रखने का काम करती है, जबकि दूसरी Wi-Fi कनेक्टिविटी को मजबूत करती है। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 15,000mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 85 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक, 29 घंटे से ज्यादा YouTube स्ट्रीमिंग, 26 घंटे से ज्यादा WhatsApp इस्तेमाल और 14 घंटे से ज्यादा लगातार गेमिंग का साथ दे सकती है। कंपनी दो बड़े Android अपडेट, तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और 256GB क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त दे रही है। शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
