iPhone 18 Pro में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा, स्पीड होगी जबरदस्त
छोटा Dynamic Island और बड़ी ताकत, पावरफुल बैटरी टैंक और AI फीचर्स का डबल मजा
Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro लॉन्च से कई महीने पहले ही चर्चा में है। सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले इस फोन को लेकर सामने आई ताजा लीक्स बताती हैं कि कंपनी इस बार डिजाइन में बड़े बदलाव करने की जगह परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को ज्यादा मजबूत बनाने पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple अपने पारंपरिक सितंबर लॉन्च इवेंट में पेश कर सकता है। सामान्य iPhone 18 मॉडल को 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1.40 लाख से 1.50 लाख रुपये के बीच रह सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1.50 लाख रुपये से ऊपर जाने की संभावना है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी फीचर या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फोन का लुक मौजूदा Pro मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन Dynamic Island पहले से छोटा देखने को मिल सकता है। Apple Face ID के कुछ सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट करने की तैयारी में है, जिससे स्क्रीन का फ्रंट हिस्सा और साफ-सुथरा दिखाई देगा। फोन में 6.3 इंच की LTPO+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर होगा।
iPhone 18 Pro में Variable Aperture कैमरा तकनीक दी जा सकती है। यह फीचर कैमरे को रोशनी के हिसाब से खुद एडजस्ट करने में मदद करेगा, जिससे कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें ली जा सकेंगी। साथ ही पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, टेलीफोटो शॉट्स और डायनेमिक रेंज में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro को Apple की नई A20 Pro चिपसेट से लैस किया जा सकता है। यह चिप TSMC की 2nm तकनीक पर आधारित होगी, जिससे फोन ज्यादा तेज, ज्यादा पावरफुल और अधिक बैटरी एफिशिएंट बन सकता है। AI फीचर्स और Apple Intelligence को भी इससे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
नई 2nm चिप, बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और नए मॉडेम की मदद से बैटरी लाइफ में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है। Apple इस बार Dark Cherry नाम का नया प्रीमियम कलर लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा Cloud Blue, Silver और Dark Grey जैसे विकल्प भी ग्राहकों को मिल सकते हैं।
