8,000mAh बैटरी संग Realme P4s की स्मार्टफोन वर्ल्ड में 26 अगस्त को एंट्री

8,000mAh बैटरी संग Realme P4s की स्मार्टफोन वर्ल्ड में 26 अगस्त को एंट्री

• तीन दिन तक बैटरी चलने का दावा, गेमिंग का बॉस, Realme P4s में 6,500 निट्स की चमक, 144Hz स्क्रीन

नई दिल्ली। Realme भारतीय बाजार में अपने P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s 26 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन के कई बड़े फीचर्स पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K Samsung डिस्प्ले इसके प्रमुख आकर्षण होंगे। फोन को खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग और शानदार डिस्प्ले पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है। इसकी बिक्री realme.com और Flipkart पर होगी।
Realme P4s भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन की बिक्री Realme की वेबसाइट और Flipkart के जरिए होगी। कंपनी ने इसके लिए Flipkart पर एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जहां फोन के फीचर्स सामने आए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Realme का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकता है। कंपनी के मुताबिक बैटरी की हेल्थ 6 साल तक बेहतर बनाए रखने का दावा भी किया गया है।
Realme P4s में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ HyperVision+ AI Chip भी मिलेगा। फोन में 7,000mm² का वेपर चैंबर दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या भारी काम के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। Realme का दावा है कि फोन BGMI को 120fps पर 8 घंटे तक चला सकता है। P4s में 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक होगी।
Realme का कहना है कि डिस्प्ले की ल्यूमिनस एफिशिएंसी में 26 फीसदी सुधार किया गया है और स्क्रीन की लाइफ करीब 50 फीसदी तक बढ़ाई गई है। फोन में लगभग लॉसलेस 2K वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट भी मिलेगा। ऐसे में वीडियो और OTT कंटेंट देखने वालों के लिए यह फोन खास हो सकता है।
Realme P4s को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिली है। फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देने की कोशिश की गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा। Realme P4s को मेटैलिक टर्क्वॉइज और लाइट गोल्डन कलर में देखा गया है।
अगर Realme इसे आक्रामक कीमत पर उतारती है तो 8,000mAh बैटरी और 144Hz 1.5K डिस्प्ले इसे अपने सेगमेंट का आकर्षक विकल्प बना सकते हैं।