Ai+ Nova 2 Power का लॉन्चिंग से पहले जनता की अदालत में होगा ओपन टेस्ट

Ai+ Nova 2 Power का लॉन्चिंग से पहले जनता की अदालत में होगा ओपन टेस्ट

• एक्सपर्ट्स और एथिकल हैकर्स करेंगे स्वतंत्र टेस्टिंग
• Ai+ ने लॉन्च से पहले ही खोल दिया Nova 2 Power 5G, कंपनी ने शुरू किया Open Review 2.0
• Ai+ Nova 2 Power 5G की पहली झलक, Dimensity 7100 चिप और नए डुअल-कलर डिजाइन से लैस

Ai+ Smartphone ने अपनी Nova 2 सीरीज में Nova 2 Power 5G को पेश किया है। कंपनी ने इसे Project Open Review 2.0 के तहत पेश किया है, जिसमें लॉन्च से पहले ही रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, पत्रकारों, टेक एक्सपर्ट्स और पहली बार एथिकल हैकर्स को फोन की स्वतंत्र जांच का मौका दिया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है और यह Golden Blue Fusion और Blue Fusion कलर में आएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत, बिक्री की तारीख और बाकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

Ai+ ने Nova 2 Power को बाजार में उतारने से पहले ही टेस्टिंग के लिए खोल दिया है। Project Open Review 2.0 के तहत चुने गए प्रतिभागी फोन के स्पेसिफिकेशन और यूजर एक्सपीरियंस को स्वतंत्र रूप से जांच सकेंगे। कंपनी की ओर से किसी सकारात्मक रिव्यू की शर्त नहीं रखी गई है।

Project Open Review के पहले संस्करण में 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे। अब दूसरे संस्करण में एथिकल हैकर्स को भी शामिल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य प्रोडक्ट को ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ज्यादा पारदर्शी तरीके से परखना है।

दो रंगों में दिखेगा बिल्कुल अलग अंदाज

Nova 2 Power का डिजाइन इसका बड़ा आकर्षण है। फोन Golden Blue Fusion और Blue Fusion कलर में आएगा। दोनों में दो अलग-अलग रंगों को मिलाकर फ्लोइंग फ्यूजन फिनिश दी गई है।

Golden Blue Fusion में म्यूटेड गोल्ड और डीप नेवी ब्लू का कॉम्बिनेशन है। वहीं Blue Fusion में कूल ओशन ब्लू से लेकर ब्राइट सनसेट ऑरेंज तक का शेड देखने को मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक यह चिप लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के बीच संतुलन बनाने के लिए डिजाइन की गई है।

Ai+ Smartphone के CEO और NxtQuantum Shift Technologies के फाउंडर माधव शेठ के मुताबिक Nova 2 Power को परफॉर्मेंस और अलग डिजाइन पहचान के साथ तैयार किया गया है।

Project Open Review 2.0 के जरिए Ai+ ने फोन को लॉन्च से पहले ही बाहरी जांच के लिए उपलब्ध कराने की रणनीति अपनाई है। कंपनी का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले प्रोडक्ट की वास्तविक क्षमता और अनुभव को स्वतंत्र रूप से परखा जा सकेगा।